NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / GT बनाम RCB: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का छठा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
    अगली खबर
    GT बनाम RCB: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का छठा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
    साई सुदर्शन ने IPL 2024 में पूरे किए अपने 400 रन (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    GT बनाम RCB: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का छठा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 28, 2024
    05:46 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 45वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) के साई सुदर्शन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी (84*) खेली।

    यह उनके युवा IPL करियर का छठा अर्धशतक रहा।

    उनकी इस पारी की मदद से GT की टीम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के बाद 200/3 का स्कोर बनाने में कामयाब रही।

    आइए उनकी पारी और IPL के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी 

    ऐसी रही सुदर्शन की पारी 

    जब GT ने 6 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाया, तब सुदर्शन क्रीज पर आए।

    बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने टीम को संकट से उबारने का प्रयास किया और संभलकर बल्लेबाजी की।

    सुदर्शन ने 34 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 49 गेंदों पर 84 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

    इस बीच उन्होंने शाहरुख खान के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 86 रन भी जोड़े।

    IPL 2024

    सुदर्शन ने IPL 2024 में पूरे किए अपने 400 रन 

    ये सीजन सुदर्शन के लिए अच्छा चल रहा है। उन्होंने IPL 2024 में अब तक 10 पारियों में 46.44 की औसत और 135.71 की स्ट्राइक रेट के साथ 418 रन बना लिए हैं।

    इस बीच उन्होंने 2 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं।

    वह अपनी टीम से फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    मौजूदा सीजन में उनसे ज्यादा रन सिर्फ RCB के विराट कोहली ने बनाए हुए हैं।

    करियर

    कैसा रहा है सुदर्शन का IPL करियर?

    सुदर्शन ने 2022 में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था।

    वह अब तक 23 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 46.25 की औसत और 136.43 की स्ट्राइक रेट से 925 रन बना लिए हैं।

    इस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 96 रन का रहा है।

    उन्होंने IPL 2023 में 8 मैचों में 51.71 की औसत के साथ 362 रन बनाए, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल थे।

    शाहरुख 

    शाहरुख खान ने IPL में लगाया अपना पहला अर्धशतक 

    शाहरुख ने अपने IPL करियर का पहला अर्धशतक 24 गेंदों में पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में 30 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 58 रन बनाए।

    अपनी पारी का 42वां रन बनाते ही शाहरुख के नाम व्यक्तिगत उपलब्धि दर्ज हो गई।

    उन्होंने अपने टी-20 क्रिकेट करियर के 1,000 रन भी पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 88वें मैच की 75वीं पारी में यह आंकड़ा छूआ है।

    GT 

    GT ने दिया 201 रन का लक्ष्य 

    GT के सलामी बल्लेबाज रिद्धिमान साहा सिर्फ 5 रन बनाकर पहले विकेट के रूप में आउट हुए। खराब फॉर्म में चल रहे साहा को स्वप्निल सिंह ने अपना शिकार बनाया।

    कप्तान शुभमन गिल भी सिर्फ 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

    सलामी बल्लेबाजों के विकेटों के पतन के बाद सुदर्शन और शाहरुख ने अर्धशतक लगाए और टीम ने 200/3 का स्कोर बनाया।

    RCB से स्वप्निल, मोहम्मद सिराज और ग्लेन मैक्सवेल ने 1-1 विकेट लिए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    साई सुदर्शन
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    आपका स्मार्टफोन बहुत धीमा हो गया है, बस कर लें ये काम? एंड्रॉयड
    घर पर मिनिएचर आर्ट के जरिए बनाएं ये 5 चीजें, आसान है तरीका लाइफस्टाइल
    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार

    साई सुदर्शन

    IPL 2022: कौन हैं गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग
    DC बनाम GT: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: GT ने KKR को दिया 205 रन का लक्ष्य, सुदर्शन-शंकर का शानदार प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: इन अनकैप्ड खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से बटोरी वाहवाही, जानिए रोचक आंकड़े  IPL 2023

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL में KKR और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए IPL 2024
    IPL इतिहास में एक मैच में इन गेंदबाजों ने लुटाए सर्वाधिक रन IPL 2024
    केएल राहुल बनाम संजू सैमसन: टी-20 क्रिकेट में कैसा रहा है दोनों का प्रदर्शन? केएल राहुल
    IPL 2024: विराट कोहली और रजत पाटीदार ने SRH के खिलाफ लगाए अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  रजत पाटीदार

    IPL 2024

    जयदेव उनादकट ने अपने 100वें IPL मैच में लिए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े जयदेव उनादकट
    IPL: दिनेश कार्तिक के ऐसे रिकॉर्ड्स, जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे दिनेश कार्तिक
    IPL 2024: RCB ने SRH को हराकर दर्ज की अपनी दूसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में 250 मैच खेलने वाली दूसरी टीम बनी RCB, जानिए टीम के आंकड़े और रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL में DC और GT का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: DC बनाम GT की अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में होगी टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: SRH बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL में RCB और SRH का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  सनराइजर्स हैदराबाद
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025