LOADING...
GT बनाम PBKS: जेसन होल्डर ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'
जेसन होल्डर ने IPL में अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन किया है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

GT बनाम PBKS: जेसन होल्डर ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'

May 03, 2026
11:54 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 46वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) के ऑल राउंडर जेसन होल्डर ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। यह उनके IPL करियर का दूसरा 4 विकेट हॉल रहा और यह उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन भी रहा है। उनकी घातक गेंदबाजी की बदौलत GT की टीम PBKS को 163/9 के स्कोर पर रोकने में सफल रही। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

गेंदबाजी

कैसी रही होल्डर की गेंदबाजी?

होल्डर ने 36 रन के कुल स्कोर पर PBKS को नेहल वढेरा (0) के रूप में चौथा झटका देते हुए मैच में अपने विकेटों का खाता खोला। इसके बाद भी उनके शानदार गेंदबाजी जारी रही और उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर (19), मार्कस स्टोइनिस (40) और जेवियर बार्टलेट (0) को भी एक के बाद एक पवेलियन की राह दिखा दी। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में महज 24 रन खर्च करते हुए ये सफलताएं अर्जित की।

करियर

कैसा रहा है होल्डर का IPL करियर?

होल्डर ने अब तक 50 IPL मुकाबले खेले हैं। इसकी 50 पारियों में 26.18 की औसत से 60 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उन्होंने 8.65 की इकॉनमी से गेंदबाजी की है। इस खिलाड़ी ने 2 बार 4 विकेट हॉल अपने नाम किया है। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन इसी मैच में आया है। बल्लेबाजी में इस खिलाड़ी ने 29 पारियों में 127.27 की स्ट्राइक रेट से 294 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 42 रन रहा का रहा है।

Advertisement