Page Loader
IPL 2024: नीलामी में MI ने 8 खिलाड़ियों को खरीदा, जानिए कैसी है अब पूरी टीम 
मुंबई इंडियंस नए कप्तान के साथ अब उतरेगी (तस्वीर: एक्स/@mipaltan)

IPL 2024: नीलामी में MI ने 8 खिलाड़ियों को खरीदा, जानिए कैसी है अब पूरी टीम 

Dec 20, 2023
02:12 pm

क्या है खबर?

मुंबई इंडियंस (MI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के लिए की गई नीलामी में 8 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। नीलामी में 5 बार की चैंपियन MI ने 16.70 करोड़ रुपये खर्च किए और उनके पर्स में 1.05 करोड़ रुपये बच गए। MI ने सबसे ज्यादा पैसे गेराल्ड कोएत्जी पर खर्च किए। इस तेज गेंदबाज के लिए फ्रेंचाइजी ने 5 करोड़ रुपये दिए। ऐसे में आइए MI की पूरी टीम पर एक नजर डाल लेते हैं।

महंगे

MI के लिए सबसे महंगे रहे कोएत्जी का कैसा रहा है करियर?

कोएत्जी ने टी-20 क्रिकेट में 42 मुकाबले खेले हैं। इसकी 40 पारियों में उन्होंने 19.05 की उम्दा औसत के साथ 60 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज ने इस दौरान 4 बार 4 विकेट हॉल लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/19 का रहा है। उन्होंने अब तक सिर्फ 4 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 23.33 की औसत से 6 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं।

जोड़ा

MI ने इन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा 

IPL 2024 की नीलामी में MI ने इन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा- कोएत्जी (5 करोड़ रुपये), दिलशान मदुशंका (4.6 करोड़ रुपये), श्रेयस गोपाल (20 लाख रुपये), नुवान तुषारा (4.80 करोड़ रुपये), नमनधीर सिंह (20 लाख रुपये), अंशुल कंबोज (20 लाख रुपये), मोहम्मद नबी (1.5 करोड़ रुपये) और शिवालिक शर्मा (20 लाख रुपये) ट्रेड के जरिए फ्रेंचाइजी ने हार्दिक पांड्या और रोमारियो शेफर्ड को अपनी टीम के साथ जोड़ा था। हार्दिक तो टीम के कप्तान भी बना दिए गए हैं।

दल

ऐसा है MI का पूरा दल 

ऐसी है MI की पूरी टीम: हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्जी, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमनधीर सिंह, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी और शिवालिक शर्मा। पिछले सीजन MI फाइनल में नहीं पहुंच पाई थी। IPL 2024 के लिए टीम काफी मजबूत नजर आ रही है।

चैंपियन

ऐसी हो सकती है MI की प्लेइंग इलेवन 

MI की टीम IPL में 5 बार चैंपियन रह चुकी है। रोहित की कप्तानी में टीम ने ये सभी ट्रॉफी अपने नाम किए हैं। हालांकि, अब वह सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेलते हुए नजर आएंगे। IPL 2023 में टीम चौथे स्थान पर रही थी। MI की संभावित प्लेइंग-11- रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा/कुमार कार्तिकेय (इम्पैक्ट सब), गेराल्ड कोएट्जी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह और जेसन बेहरनडॉर्फ।