Loading...
IPL 2022: जानें मुंबई इंडियंस का पूरा शेड्यूल, टीम और अन्य बातें
मुंबई इंडियंस

IPL 2022: जानें मुंबई इंडियंस का पूरा शेड्यूल, टीम और अन्य बातें

लेखन Neeraj Pandey
Mar 07, 2022
05:00 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (MI) अपने 2022 सीजन की शुरुआत 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मुकाबले के साथ करेगी। इस सीजन के ग्रुप स्टेज का पूरा शेड्यूल घोषित हो चुका है। इस सीजन MI इकलौती ऐसी टीम होगी जिसे घरेलू मैदान में खेलने का फायदा मिलेगा क्योंकि उन्हें चार मैच वानखेड़े में खेलने हैं। आइए जानते हैं इस सीजन के लिए कैसा है MI का पूरा शेड्यूल।

कार्यक्रम

ऐसा है मुंबई का पूरा शेड्यूल

27 मार्च: DC बनाम MI

02 अप्रैल: MI बनाम RR

06 अप्रैल: KKR बनाम MI

09 अप्रैल: RCB बनाम MI

13 अप्रैल: MI बनाम PBKS

16 अप्रैल: MI बनाम LSG

21 अप्रैल: MI बनाम CSK

24 अप्रैल: LSG बनाम MI

30 अप्रैल: RR बनाम MI

06 मई: GT बनाम MI

09 मई: MI बनाम KKR

12 मई: CSK बनाम MI

17 मई: MI बनाम SRH

21 मई: MI बनाम DC

नीलामी

MI ने इन खिलाड़ियों को किया था रिटेन और इन पर लगाया है दांव

नीलामी से पहले मुंबई ने रोहित शर्मा, कीरोन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह को रिटेन किया था। मुंबई ने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को फिर से अपने साथ शामिल करने के लिए 15.25 करोड़ रुपये खर्च किए। मुंबई ने जोफ्रा आर्चर (8 करोड़) के रूप में बड़ी बोली लगाई है।

आर्चर के अलावा विदेशी गेंदबाजों में मुंबई ने डेनियल सैम्स, टायमल मिल्स और रिले मेरेडिथ पर भी दांव लगाया है।

ADVERTISEMENT

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

MI ने भले ही आर्चर को बड़ा दाम देकर खरीदा है, लेकिन वह इस सीजन चोट के कारण नहीं खेल सकेंगे। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने उन्हें भविष्य की निवेश के तौर पर खरीदा है।

ADVERTISEMENT

टीम

ऐसी है मुंबई की पूरी टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, ईशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, बासिल थम्पी, मुरुगन अश्विन, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, एन तिलक वर्मा, संजय यादव, जोफ्रा आर्चर, डेनियल सैम्स, टायमल मिल्स, टिम डेविड, रिले मेरेडिथ, मोहम्मद अरशद खान, अनमोलप्रीत सिंह, रमनदीप सिंह, राहुल बुद्धि, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, फैबियन एलन और आर्यन जुयाल।

प्लेइंग इलेवन

ऐसी हो सकती है मुंबई की प्लेइंग इलेवन

ईशान और रोहित पारी की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं अनुभवी सूर्यकुमार और अंडर-19 विश्व कप के स्टार डेवाल्ड ब्रेविस नंबर तीन और चार के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

मध्यक्रम में टिम डेविड और पोलार्ड जैसे ऑलराउंडर अपनी भूमिका निभा सकते हैं। डेनियल सैम्स/टायमल मिल्स प्लेइंग इलेवन में चौथे विदेशी हो सकते हैं, जो जसप्रीत बुमराह के साथ गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे।

इनके अलावा मयंक मार्कंडे, मुरुगन अश्विन और जयदेव उनादकट जैसे भारतीय विकल्प टीम के पास मौजूद हैं।

ADVERTISEMENT