Loading...
IPL 2022: जानें चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा शेड्यूल, टीम और अन्य बातें
चेन्नई सुपर किंग्स

IPL 2022: जानें चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा शेड्यूल, टीम और अन्य बातें

लेखन Neeraj Pandey
Mar 07, 2022
10:30 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन का पूरा शेड्यूल घोषित हो चुका है। इस बार पूरा लीग स्टेज महाराष्ट्र में खेला जाएगा। 70 में से 55 लीग स्टेज मुकाबले मुंबई के तीन मैदानों में तो वहीं 15 मैच पुणे में खेले जाएंगे। फिलहाल प्ले-ऑफ का शेड्यूल और मैदान घोषित नहीं हुआ है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) सीजन के पहले मैच में उतरेगी। आइए जानते हैं इस सीजन के लिए CSK का पूरा शेड्यूल।

शेड्यूल

ऐसा है CSK का पूरा शेड्यूल

26 मार्च: CSK बनाम KKR

31 मार्च: LSG बनाम CSK

03 अप्रैल: CSK बनाम PBKS

09 अप्रैल: CSK बनाम SRH

12 अप्रैल: CSK बनाम RCB

17 अप्रैल: GT बनाम CSK

21 अप्रैल: MI बनाम CSK

25 अप्रैल: PBKS बनाम CSK

01 मई: SRH बनाम CSK

04 मई: RCB बनाम CSK

08 मई: CSK बनाम DC

12 मई: CSK बनाम MI

15 मई: CSK बनाम GT

20 मई: RR बनाम CSK

नीलामी

CSK ने इन खिलाड़ियों को किया था रिटेन और इनकी कराई है वापसी

CSK ने नीलामी से पहले रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी, मोईन अली और रुतुराज गायकवाड़ को रिटेन किया था। CSK ने अपने पुराने खिलाड़ियों को वापस लाने के लिए ही अधिकतर बड़ी बोली लगाई। उन्होंने दीपक चाहर को वापस लाने के लिए 14 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत खर्च की है।

इसके अलावा उन्होंने अंबाती रायुडु, ड्वेन ब्रावो और रॉबिन उथप्पा की भी वापसी कराई है। हालांकि, सुरेश रैना को कोई खरीदार नहीं मिला।

ADVERTISEMENT

टीम

ऐसी है CSK की पूरी टीम

महेन्द्र सिंह धोनी, मोईन अली, रविंद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, ड्वेन ब्रावो, अंबाती रायुडु, दीपक चाहर, सी. हरि निशांत, नारायण जगदीशन, के.एम. आसिफ, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, क्रिस जॉर्डन, महीष तीक्षाणा, राजवर्धन हंगरगेकर, सिमरजीत सिंह, डेवोन कोन्वे, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सैंटनर, एडम मिल्ने, शुभ्रांशु सेनापति, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी और के. भगत वर्मा।

ADVERTISEMENT

प्लेइंग इलेवन

कुछ ऐसी हो सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन

आगामी सीजन के लिए CSK की प्लेइंग इलेवन में धोनी, जडेजा, मोईन, गायकवाड़, रायुडु और चाहर का होना लगभग तय है। फाफ डू प्लेसी के नहीं रहने के कारण गायकवाड़ और रायुडु से पारी की शुरुआत कराई जा सकती है। मोईन को तीन और कोन्वे को चार नंबर पर रखा जा सकता है।

दुबे और धोनी मध्यक्रम संभाल सकते हैं। ब्रावो, चाहर और जॉर्डन ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकते हैं। तीक्षाणा और मिल्ने गेंदबाजी संभालते दिख सकते हैं।

ADVERTISEMENT