भारतीय सरजमीं पर सबसे ज्यादा टी-20 विकेट चटकाने वाले विदेशी गेंदबाज, जानिए शीर्ष पर कौन
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 15वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 3 विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में KKR के ऑलराउंडर सुनील नरेन 1 विकेट चटकाकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह भारतीय सरजमीं पर 200 टी-20 विकेट पूरे करने वाले पहले विदेशी गेंदबाज बने हैं। ऐसे में आइए भारतीय सरजमीं पर टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले विदेशी गेंदबाजों पर नजर डालते हैं।
#1
सुनील नरेन - 200 विकेट
भारतीय सरजमीं पर सर्वाधिक टी-20 विकेट चटकाने वाले विदेशी गेंदबाज वेस्टइंडीज के नरेन हैं। उन्होंने भारत में अब तक कुल 200 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने अपने टी-20 करियर में अब तक कुल 586 मैच खेले हैं, जिसकी 576 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 22.26 की औसत और 6.17 की इकॉनमी से 615 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उन्होंने 12 बार 4 विकेट और एक बार 5 विकेट हॉल लिया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/19 का रहा है।
#2
ड्वेन ब्रावो - 190 विकेट
इस सूची में वेस्टइंडीज के ही पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने भारत में अब तक कुल 190 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने अपने टी-20 करियर में कुल 582 मैच खेले हैं, जिसकी 546 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 24.40 की औसत और 8.26 की इकॉनमी से 631 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उन्होंने 11 बार 4 विकेट और 2 बार 5 विकेट हॉल लिया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/23 का रहा है।
#3
राशिद खान - 188 विकेट
सूची में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान राशिद खान तीसरे पायदान पर जमे हुए हैं। उन्होंने भारत में अब तक कुल 188 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने अपने टी-20 करियर में कुल 522 मैच खेले हैं, जिसकी 517 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 18.47 की औसत और 6.59 की इकॉनमी से 707 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उन्होंने 18 बार 4 विकेट और 4 बार 5 विकेट हॉल लिया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/17 का रहा है।
#4
लसिथ मलिंगा - 156 विकेट
इस सूची में श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने भारत में कुल 156 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने अपने टी-20 करियर में कुल 295 मैच खेले हैं, जिसकी 289 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 19.68 की औसत और 7.07 की इकॉनमी से 390 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उन्होंने 10 बार 4 विकेट और 5 बार 5 विकेट हॉल लिया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/6 का रहा है।