महिला टी-20 विश्व कप 2026: इंग्लैंड ने आयरलैंड को हराकर दर्ज की लगातार दूसरी जीत
क्या है खबर?
महिला टी-20 विश्व कप 2026 के 8वें मुकाबले में इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम को 4 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ उसने इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। पहले मैच में उसने श्रीलंका को 87 रन से हराया था। वहीं, आयरलैंड की लगातार दूसरी हार है। पहले मैच में उसे स्कॉटलैंड ने 40 रन से हराया था। ऐसे में आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डाल लेते हैं।
लेखा-जोखा
मैच का लेखा-जोखा
मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ। आयरलैंड का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। ओरला प्रेंडरगास्ट और लुईस लिटिल ने 26-26 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए सोफी एक्लेस्टोन ने शानदार गेंदबाजी की और सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। जवाब में इंग्लैंड ने 17.3 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान नैट स्किवर ब्रंट ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए।
गेंदबाजी
सोफी एक्लेस्टोन की शानदार गेंदबाजी
एक्लेस्टोन ने 4 ओवर गेंदबाजी की और 22 रन देकर 3 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी रेट 5.50 की रही। टी-20 विश्व कप में इस खिलाड़ी ने 20 मैच की 20 पारियों में 10.52 की औसत से 34 विकेट चटकाए हैं। उनकी इकॉनमी रेट सिर्फ 4.55 की रही है। इस खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/7 का रहा है। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने 108 मैच की 107 पारियों में 16.22 की औसत से 149 विकेट लिए हैं।
आउट
स्किवर ब्रंट के नाम आया ये अनोखा रिकॉर्ड
स्किवर ब्रंट महिला टी-20 विश्व कप में रिटायर्ड आउट होने वाली पहली खिलाड़ी बनी। उन्होंने मैच में 37 गेंदों का सामना किया और 48 रन बनाए। उनके बल्ले से 4 चौके निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 129.73 की रही। इस खिलाड़ी ने टी-20 विश्व कप में 31 मुकाबले खेले हैं और इसकी 29 पारियों में 41.60 की औसत से 832 रन बनाने में सफल रहीं हैं। उनके बल्ले से 7 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 81* रन रहा है।
ट्विटर पोस्ट
इंग्लैंड ने शानदार जीत दर्ज की
England keep the momentum rolling as they register the second win of their #T20WorldCup campaign 💪
— ICC (@ICC) June 16, 2026
📝: https://t.co/Gao46bbumD pic.twitter.com/HdQ1ooTdq6