LOADING...
चमारी अट्टापट्टू ने महिला टी-20 विश्व कप में अपना पहला शतक जड़ा, ये रिकॉर्ड्स बनाए
चमारी अट्टापट्टू ने कमाल की पारी खेली (फाइल तस्वीर)

चमारी अट्टापट्टू ने महिला टी-20 विश्व कप में अपना पहला शतक जड़ा, ये रिकॉर्ड्स बनाए

Jun 23, 2026
10:57 pm

क्या है खबर?

श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम की कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने महिला टी-20 विश्व कप 2026 में आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार शतकीय पारी (106*) खेलकर इतिहास रच दिया। वह इस टूर्नामेंट में श्रीलंका की ओर से शतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज बनी। उनकी शानदार पारी के दम पर श्रीलंका को बेहद महत्वपूर्ण जीत मिली। उन्होंने इस पारी के साथ कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। ऐसे में आइए उनकी पारी और रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

पारी

ऐसी रही अट्टापट्टू की पारी और साझेदारी 

अट्टापट्टू ने 61 गेंदों का सामना किया और 106 रन बनाकर नाबाद रहीं। उनके बल्ले से 17 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 173.77 की रही। ये टी-20 विश्व कप का 8वां शतक रहा, जिसे अट्टापट्टू ने 58 गेंदों में पूरा किया। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा शतक रहा। पहले विकेट के लिए उन्होंने इमेशा दुलानी के साथ 98 रनों की साझेदारी निभाई। 134 रन का लक्ष्य टीम ने 15.3 ओवर में ही हासिल कर लिया।

रिकॉर्ड

अट्टापट्टू ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 8,000 रन 

अपनी इस शानदार पारी के दौरान अट्टापट्टू ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 8,000 रन भी पूरे कर लिए। उन्होंने अब तक 126 वनडे मुकाबले खेले हैं और इसकी 125 पारियों में 34.61 की औसत से 4,154 रन बनाने में सफल रहीं हैं। 36 साल की इस बल्लेबाज ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 158 पारियों के दौरान 26.11 की औसत से 3,891 रन बना चुकी हैं। उन्होंने 14 अर्धशतक भी लगाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 119* रन है।

Advertisement

विश्व कप

टी-20 विश्व कप में ऐसा रहा है अट्टापट्टू का प्रदर्शन 

महिला टी-20 विश्व कप में इस खिलाड़ी ने अपना पहला मुकाबला 2009 में खेला था। अब तक इस खिलाड़ी ने 36 मुकाबले खेले हैं और इसकी 36 पारियों में 24.28 की औसत से 850 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 107.73 की रही है। एक शतक के अलावा इस खिलाड़ी ने 3 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर इसी मुकाबले में आया है। आयरलैंड के खिलाफ श्रीलंका की कप्तान ने 3 पारियों में 150 रन बनाए हैं।

Advertisement

करियर

ऐसा रहा है अट्टापट्टू का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर 

अट्टापट्टू ने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 2009 में खेला था। अब तक इस खिलाड़ी ने 161 मैच खेले हैं और इसकी 158 पारियों में 26.11 की औसत और 111.93 की स्ट्राइक रेट से 3,891 रन बनाने में सफल रहीं हैं। उनके बल्ले से 4 शतक के अलावा 14 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 119* रन रहा है। अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में इस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा रन (677) भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ बनाए हैं।

Advertisement