बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया: मैट रेनशॉ ने जड़ा दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद अर्धशतकीय पारी (89) खेली। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 29 गेंदों में पूरा किया। वह दुर्भाग्यशाली रहे और ओवर पूरे होने के कारण अपना पहला शतक नहीं बना पाए। उनकी पारी से कंगारू टीम 196/5 का स्कोर बनाने में सफल रही।
बल्लेबाजी
कैसी रही रेनशॉ की पारी और साझेदारी?
ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करते हुए 31 रन के स्कोर पर 2 झटके लग गए थे। उसके बाद बल्लेबाजी पर आए रेनशॉ ने एक छोर संभाला और कई साझेदारियां करते हुए स्कोर को आगे बढ़ाया। उन्होंने टिम डेविड (45) के साथ चौथे विकेट के लिए 50 गेंदों में 97 रन और जोएल डेविस (13) के साथ नाबाद 42 की साझेदारी कर टीम को मजबूती दी। वह 52 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों से 89 रन बनाकर नाबाद रहे।
करियर
कैसा रहा है रेनशॉ का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर?
रेनशॉ ने इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। वह अब तक 8 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 7 पारियों में 37.83 और 126.82 की स्ट्राइक रेट से 227 रन बनाने में सफर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इसी मैच में आया है। वह इस प्रारूप में अब तक 12 चौके और 7 छक्के जड़ चुके हैं।