LOADING...
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी-20 में बांग्लादेश को हराते हुए सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनाई
(तस्वीर: एक्स/@BCBtigers)

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी-20 में बांग्लादेश को हराते हुए सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनाई

Jun 19, 2026
05:05 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने दूसरे टी-20 मैच में बांग्लादेश क्रिकेट टीम को 7 रन से हराते हुए सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल की। चटगांव में खेले गए मैच में मेहमान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196/5 का स्कोर बनाया, जिसमें मैट रेनशॉ ने नाबाद 89 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेशी टीम सैफ हसन (42) की पारी के बावजूद 189/6 का स्कोर ही बना सकी। आइए इस मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा 

इस तरह से रोचक रहा मुकाबला 

ऑस्ट्रेलिया से जोश इंग्लिस (11) और कूपर कोनॉली (1) के जल्दी आउट होने के बाद रेनशॉ ने अर्धशतक लगाते हुए पारी को संभाला। वहीं, टिम डेविड ने 26 गेंदों में 45 रन की उपयोगी पारी खेलते खेलते हुए टीम को 200 के करीब पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए तंजीद हसन (30), परवेज हुसैन एमोन (36) और सैफ हसन (42) ने संघर्षपूर्ण पारी खेली। अंत में कप्तान तौहीद हृदोय 22 गेंदों में 35 रन बनाकर भी जीत नहीं दिला सके।

पारी 

रेनशॉ ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरा अर्धशतक लगाया  

ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करते हुए 31 रन के स्कोर पर 2 झटके लग गए थे। उसके बाद बल्लेबाजी पर आए रेनशॉ ने एक छोर संभाला और कई साझेदारियां करते हुए स्कोर को आगे बढ़ाया। उन्होंने डेविड (45) के साथ चौथे विकेट के लिए 50 गेंदों में 97 रन और जोएल डेविस (13) के साथ नाबाद 42 की साझेदारी कर टीम को मजबूती दी। वह 52 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों से 89 रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisement

पारी

परवेज हुसैन और सैफ हसन ने की अर्धशतकीय साझेदारी

सलामी बल्लेबाजी सैफ ने 33 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 42 रन की पारी खेली। वह अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर के 5वें अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने परवेज के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की। नंबर-4 पर बल्लेबाजी के लिए आए परवेज ने 22 गेंदों में 163.64 की स्ट्राइक रेट से 36 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

Advertisement

गेंदबाजी 

ऐसी रही ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी

एडम जैम्पा ने 9.80 की इकॉनमी रेट से अपने 4 ओवर में 39 रन देते हुए 1 विकेट लिया। बाएं हाथ के स्पिनर जोएल डेविस ने प्रभावशाली गेंदबाजी की। उन्होंने अपने 3 ओवर में 21 रन देते हुए एक सफलता हासिल की। तेज गेंदबाज नाथन एलिस ने अपने 4 ओवर के कोटे में 27 रन खर्च किए और इस बीच 1 विकेट लिया। स्पेंशर जॉनसन कोई विकेट नहीं ले सके।

Advertisement