LOADING...
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश को हरा दिया है

ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स

Jun 17, 2026
05:32 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम वनडे सीरीज में मिली हार के बाद टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश क्रिकेट टीम को 4 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही कंगारू टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 131 रन बनाकर ढेर हो गई थी। जवाब में कंगारू टीम ने 10 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा

ऑस्ट्रेलिया ने इस तरह दर्ज की जीत

मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन यह गलत साबित हो गया। पहले विकेट के लिए 26 रन की शुरुआत मिलने के बाद विकेट को पतझड़ शुरू हो गया और पूरी टीम 19 ओवर में 131 रन पर ढेर हो गई। मेहदी हसन (29*) और सैफ हसन (20) सर्वोच्च पारी खेली। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने कूपर कोनॉली (47) की पारी से 18.2 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

गेंदबाजी

ऑस्ट्रेलिया के स्पिनरों ने की शानदार गेंदबाजी

मैच में ऑस्ट्रेलिया के स्पिनरों ने शानदार गेंदबाजी की। एडम जैम्पा ने 4 ओवर में 3/18 के आंकड़े दर्ज किए। जोएल डेविस ने 3 ओवर में 17 रन देकर 3 खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई। इनके अलावा मैट रेनशॉ ने 3 ओवर में 26 रन देकर 2 सफलताएं अर्जित की। इसी तरह निखिल चौधरी ने 2 ओवर में 14 रन देकर 1 और स्पेंसर जॉनसन ने 2 ओवर में 10 रन देकर एक खिलाड़ी को पवेलियन की राह दिखाई।

Advertisement

रिकॉर्ड

जैम्पा 150 टी-20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई

मैच में जैम्पा ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। तीसरा विकेट चटकाते ही उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 150 विकेट पूरे हो गए। वह यह आंकड़ा छूने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बने हैं। इस प्रारूप में किसी भी अन्य ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के 80 विकेट भी नहीं हैं। जैम्पा के अब 115 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 20.34 के औसत से 150 विकेट हो गए हैं। उनकी इकॉनमी रेट 7.35 है। उन्होंने 5 बार 4 विकेट और एक बार 5 विकेट लिए हैं।

Advertisement