LOADING...
अजिंक्य रहाणे IPL में 200 मैच खेलने वाले 11वें खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े 
रहाणे ने हासिल की उपलब्धि (तस्वीर: एक्स/@IPL)

अजिंक्य रहाणे IPL में 200 मैच खेलने वाले 11वें खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े 

Apr 02, 2026
07:39 pm

क्या है खबर?

अनुभवी बल्लेबाजी अजिंक्य रहाणे ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में उपलब्धि हासिल की है। दरअसल, वह इस लीग में 200 मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने ईडन गार्डन स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की कप्तानी करते हुए यह मुकाम हासिल किया। रहाणे उन गिने-चुने मौजूदा खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने IPL का पहला सीजन खेला था। वह IPL इतिहास में 5,000 से अधिक रन बना चुके हैं।

सूची 

इस सूची में शामिल हुए रहाणे 

रहाणे ने IPL के पहले संस्करण में मुंबई इंडियंस (MI) का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने अपने 200 IPL मैच खेलने तक कुल 6 टीमों से हिस्सा लिया है। उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक, रविंद्र जडेजा, शिखर धवन, आर अश्विन, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा और अंबाती रायडू 200 से अधिक मैच खेल चुके हैं। धोनी 278 मैचों के रिकॉर्ड के साथ इस सूची में सबसे ऊपर हैं।

आंकड़े 

ऐसा है रहाणे का IPL करियर 

रहाणे ने IPL में अब तक 200 मुकाबले खेले हैं और इसकी 184 पारियों में 30.71 की औसत और 125.43 की स्ट्राइक रेट से 5,099 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 2 शतक और 34 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 105* रन रहा है। रहाणे ने अपने IPL करियर में 517 चौके और 128 छक्के भी लगाए हैं। उन्होंने अपना पहला मुकाबला साल 2008 में खेला था। IPL 2025 में रहाणे KKR का हिस्सा बने थे।

Advertisement