LOADING...
भारत के खिलाफ वनडे और एकमात्र टेस्ट के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान, इन्हें मिला मौका 
अफगानिस्तान की टीम का ऐलान हो गया है (तस्वीर: एक्स/@ACBofficials)

भारत के खिलाफ वनडे और एकमात्र टेस्ट के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान, इन्हें मिला मौका 

May 26, 2026
10:20 pm

क्या है खबर?

अफगानिस्तान ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच और वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कप्तानी हश्मतुल्लाह शहीदी करेंगे। टेस्ट टीम में सेदिकुल्लाह अटल और रहमत शाह की वापसी हुई है। स्टार ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई को भी टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, अनुभवी स्पिनर राशिद खान टेस्ट प्रारूप से अब भी बाहर हैं और वह इस मुकाबले में हिस्सा नहीं लेंगे।

टीम

ऐसी है अफगानिस्तान की टेस्ट टीम 

अफगानिस्तान की टीम भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच 6 से 10 जून तक चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम (मुल्लांपुर) में खेलेगी। ऐसी है अफगानिस्तान की टेस्ट टीम: हश्मतुल्लाह शहीदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमानुल्लाह जादरान, अफसर जजई (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, शरफुद्दीन अशरफ, नंगेयालिया खारोटाई, कैस अहमद, बिलाल सामी, जिया शरीफी और सलीम साफी। रिजर्व खिलाड़ी: बशीर अहमद, बशीर शाह और इस्मत आलम।

वनडे 

ऐसी है अफगानिस्तान की वनडे टीम 

अफगानिस्तान की टीम भारत में 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगी। इस सीरीज की शुरुआत 14 जून से धर्मशाला में होगी। दूसरा वनडे 17 जून और आखिरी वनडे 20 जून को होगा। वनडे टीम: हश्मतुल्लाह शहीदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नंगेयालिया खारोटे, अल्लाह गजनफर, जिया उर रहमान, फरीद मलिक और बिलाल सामी। रिजर्व खिलाड़ी: कैस अहमद, सलीम साफी और बशीर अहमद।

Advertisement

कार्यक्रम

ऐसा है सीरीज का पूरा कार्यक्रम 

एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून को शुरू होगा। ये मुकाबला न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम में सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा। वहीं, पहला वनडे मुकाबला धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 14 जून को दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। दूसरा वनडे लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 17 जून को होगा। ये मैच भी दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। सीरीज का आखिरी वनडे मुकाबला चेन्नई में 20 जून को खेला जाएगा। ये मुकाबला भी डे-नाइट (1:30 बजे) का होगा।

Advertisement