Page Loader
IPL में मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर नजर
सूर्यकुमार यादव ने IPL में मुंबई के लिए पूरे किए 3,000 रन (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL में मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर नजर

Mar 24, 2025
01:49 pm

क्या है खबर?

मुंबई इंडियंस (MI) के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने रविवार को इंडियर प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ 29 रन की पारी खेली। इस दौरान 14वां रन बनाते ही उन्होंने MI के लिए अपने 3,000 रन पूरे कर लिए। वह MI के लिए उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे बल्लेबाज बने हैं। इस मामले में रोहित शर्मा शीर्ष पर कायम है। आइए MI के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं।

#3

सूर्यकुमार यादव - 3,015 रन

सूर्यकुमार ने IPL में 2 टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। इसमें MI के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) शामिल है। उन्होंने MI के लिए अब तक 97 मैचों की 95 पारियों में 30.06 की औसत और 147.94 की स्ट्राइक रेट से 3,015 रन बना लिए हैं। इसमें 2 शतक और 23 अर्धशतक शामिल है। इसी तरह उन्होंने KKR के लिए 54 मैचों की 41 पारियों में 22.25 की औसत से 608 रन बनाए हैं। इसमें 1 अर्धशतक शामिल है।

#2

किरोन पोलार्ड - 3,412 रन

MI के लिए सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड दूसरे पायदान पर काबिज हैं। उन्होंने IPL के सभी सीजन इस टीम के लिए खेले थे। 2022 उनका आखिरी सीजन था। इस टीम के लिए उन्होंने 189 मैच की 171 पारियों में 28.67 की औसत और 147.32 की स्ट्राइक रेट से 3,412 रन बनाए हैं। इसमें 16 अर्धशतक शामिल है। उन्होंने 31.26 की औसत से 69 विकेट भी चटकाए हैं।

#1

रोहित शर्मा - 5,458 रन

MI के लिए सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दिग्गज बल्लेबाज रोहित के नाम दर्ज है। उन्होंने इस लीग में MI के अलावा डेक्क्न चार्जर का भी प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने MI के लिए 258 मैचों की 253 पारियों में 29.59 की औसत और 131.04 की स्ट्राइक रेट से 5,458 रन बनाए हैं। इसमें 2 शतक के साथ 43 अर्धशतक शामिल है। उन्होंने डेक्कन के लिए 45 मैच की 44 पारियों में 8 अर्धशतकों की मदद से 1,170 रन बनाए हैं।