NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2020 नीलामी: 186 भारतीय और 146 विदेशी खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यहां से जानें सबकुछ
    अगली खबर
    IPL 2020 नीलामी: 186 भारतीय और 146 विदेशी खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यहां से जानें सबकुछ

    IPL 2020 नीलामी: 186 भारतीय और 146 विदेशी खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यहां से जानें सबकुछ

    लेखन मोहम्मद वाहिद
    Dec 13, 2019
    05:06 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीज़न के लिए नीलामी का आयोजन 19 दिसंबर को कोलकाता में होना है। इस मेगा इवेंट में अब एक हफ्ते से भी कम का समय रह गया है।

    IPL 2020 की नीलामी के लिए 971 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 332 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

    सभी आठ फ्रेंचाइजियों को शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट सौंप दी गई है। नीलामी में सभी आठ टीमों को कुल 73 खिलाड़ी खरीदने हैं।

    शॉर्टलिस्ट

    186 भारतीय और 146 विदेशी खिलाड़ी हुए शॉर्टलिस्ट

    IPL 2020 की नीलामी के लिए जिन 332 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, उनमें 186 भारतीय और 146 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। विदेशी खिलाड़ियों में तीन खिलाड़ी एसोशिएट नेशन के भी हैं।

    बता दें कि नीलानी के लिए कुल 971 खिलाड़ियों ने पहले रजिस्ट्रेशन कराया था। इसके बाद 24 नए खिलाड़ियों ने भी ऑक्शन में हिस्सा लेने के लिए अपना नाम भेजा था।

    नीलामी में सभी टीमें 44 भारतीय और 29 विदेशी खिलाड़ियों को खरीद सकती हैं।

    बेस प्राइज़

    जानिए किस बेस प्राइज़ के हैं कितने खिलाड़ी

    2 करोड़ रुपये- सात खिलाड़ी (सभी विदेशी)

    1.5 करोड़ रुपये- 10 खिलाड़ी (एक भारतीय और नौ विदेशी)

    1 करोड़ रुपये- 23 खिलाड़ी (तीन भारतीय और 20 विदेशी)

    75 लाख रुपये- 16 खिलाड़ी (सभी विदेशी)

    50 लाख रुपये- 78 खिलाड़ी (नौ भारतीय और 69 विदेशी)

    40 लाख रुपये- सात खिलाड़ी (एक भारतीय और छह विदेशी)

    30 लाख रुपये- आठ खिलाड़ी (पांच भारतीय और तीन विदेशी)

    20 लाख रुपये- 183 खिलाड़ी (167 भारतीय और 16 विदेशी)

    बेस प्राइज़

    सिर्फ सात खिलाड़ियों का बेस प्राइज़ है दो करोड़ रुपये

    IPL 2020 की ऑक्शन में सबसे ज्यादा बेस प्राइज़ दो करोड़ रुपये रखा गया है। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस, जोश हेज़लवुड, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, क्रिस लिन, श्रीलंका के एंजलो मैथ्यूज़ और साउथ अफ्रीका के डेल स्टेन ने अपना बेस प्राइज़ दो करोड़ रुपये रखा है।

    रॉबिन उथप्पा सबसे ज्यादा बेस प्राइज़ वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। उथप्पा का बेस प्राइज़ 1.5 करोड़ रुपये है। वहीं जयदेव उनादकट, यूसुफ पठान और पीयुष चावला को बेस प्राइज़ एक करोड़ रुपये है।

    महंगे

    नीलामी में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये खिलाड़ी

    ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस, ग्लेन मैक्सवेल और क्रिस लिन नीलामी में सबसे महंगे बिक सकते हैं। साथ ही इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी सैम कर्रन की भी महंगा बिकने की उम्मीद है।

    इसके साथ ही इयोन मोर्गेन, क्रिस वोक्स, शिमरन हेटमायर, मिचेल मार्श, क्रिस मॉरिस, कॉलिन इंगराम और कॉलिन डि ग्रैंडहोम पर भी पैसों की बारिश हो सकती है।

    वहीं, अनकैप्ड खिलाड़ियों में भारत के यशस्वी जयस्वाल और ऑस्ट्रेलिया के टॉम बीटन सबसे महंगे खिलाड़ी हो सकते हैं।

    IPL 2020 ऑक्शन

    नीलामी से 73 खिलाड़ियों को खरीद सकती हैं सभी टीमें

    MI- सात खिलाड़ी (पांच भारतीय और दो विदेशी)

    DC- 11 खिलाड़ी (छह भारतीय और पांच विदेशी)

    KXIP- नौ खिलाड़ी (पांच भारतीय और चार विदेशी)

    KKR- 11 खिलाड़ी (सात भारतीय और चार विदेशी)

    RR- 11 खिलाड़ी (सात भारतीय और चार विदेशी)

    RCB- 12 खिलाड़ी (छह भारतीय और छह विदेशी)

    SRH- सात खिलाड़ी (पांच भारतीय और दो विदेशी)

    CSK- पांच खिलाड़ी (तीन भारतीय और दो विदेशी)

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    IPL नीलामी 2020

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2019 ड्रीम टीम: अय्यर-पंत को मिली जगह, कोहली और रोहित बाहर क्रिकेट समाचार
    IPL 2019 Final: आखिरी गेंद की कहानी, बल्लेबाज़ी कर रहे शार्दुल ठाकुर की ज़ुबानी क्रिकेट समाचार
    विश्व कप 2019: जसप्रीत बुमराह से यॉर्कर सीखना चाहते हैं स्पीड स्टार नवदीप सैनी क्रिकेट समाचार
    IPL: मुंबई से दिल्ली पहुंचे मयंक मार्कंडेय, ट्रेड-विंडो के तहत इस खिलाड़ी के साथ हुई अदला-बदली क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    ऋषभ पंत को लेकर सौरव गांगुली का बड़ा बयान, कहा- धोनी बनने में लगेंगे 15 साल सौरव गांगुली
    क्या ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर दो डे-नाइट टेस्ट खेलेगा भारत? भारतीय क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश ने 249 रनों से जीता टी-20 मैच, केवल छह रनों पर ऑलआउट हुई विरोधी टीम क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    पहली बार कोच रवि शास्त्री के साथ विवादों पर बोले सौरव गांगुली, कही ये बड़ी बात BCCI

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    आज के दिन डॉन ब्रैडमैन ने किया था डेब्यू, अगले मैच में नहीं मिला था मौका क्रिकेट समाचार
    दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में होगा एशिया इलेवन और वर्ल्ड इलेवन के बीच मैच BCCI
    प्रियम गर्ग करेंगे अंडर-19 विश्व कप में भारत की कप्तानी, जानिए कौन हैं यह खिलाड़ी क्रिकेट समाचार
    अंडर-19 क्रिकेट में दिल्ली के इस खिलाड़ी ने बताई थी गलत उम्र, BCCI ने लगाया बैन क्रिकेट समाचार

    IPL नीलामी 2020

    IPL 2020 नीलामी: RCB को इन खिलाड़ियों पर लगाना चाहिए दांव, जिता सकते हैं खिताब इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025