LOADING...
कौन हैं देवेंद्र सिंह चपलोत, जो स्पेस-X और xAI में होंगे शामिल?
देवेंद्र सिंह चपलोत स्पेस-X और xAI में शामिल होकर सुपरइंटेलिजेंस विकसित करेंगे

कौन हैं देवेंद्र सिंह चपलोत, जो स्पेस-X और xAI में होंगे शामिल?

Mar 14, 2026
12:48 pm

क्या है खबर?

भारतीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) शोधकर्ता और रोबोटिक्स विशेषज्ञ देवेंद्र सिंह चपलोत एलन मस्क की कंपनी स्पेस-X और xAI में शामिल होंगे, जो AI के क्षेत्र में उनके करियर का एक महत्वपूर्ण कदम है। IIT बॉम्बे के पूर्व छात्र ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इस बात का खुलासा किया। इसमें उन्होंने बताया कि वे एलन मस्क की टीम के साथ मिलकर भौतिक रोबोटिक्स सिस्टम्स को डिजिटल AI मॉडल से जोड़कर सुपरइंटेलिजेंस विकसित करने पर काम करेंगे।

स्वागत 

एलन मस्क ने किया देवेंद्र सिंह का स्वागत

देवेंद्र सिंह ने अपनी पोस्ट में कहा, "स्पेस-X और xAI मिलकर भौतिक और डिजिटल इंटेलिजेंस का संयोजन करते हैं, जिसका नेतृत्व एक ऐसा नेता करता है, जो हार्डवेयर को गहराई से समझता है।" तकनीकी विशेषज्ञ ने कहा, "मुझे यहां तक ​​लाने वाली हर चीज के लिए मैं आभारी हूं और काम शुरू करने के लिए उत्सुक हूं।" एलन मस्क ने देवेंद्र सिंह की पोस्ट शेयर करते हुए टीम में उनका स्वागत किया और लिखा, "@xAI में आपका स्वागत है!"

करियर 

कैसा रहा है देवेंद्र सिंह का करियर?

देवेंद्र सिंह IIT बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस में स्नातक हैं और कार्नेगी मेलन विश्वविद्यालय से मशीन लर्निंग में PHD की है। वे मिस्ट्रल AI में अनुसंधान वैज्ञानिक रहे और अगली जनरेशन के मॉडल विकसित किए। लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने फेसबुक AI रिसर्च लैब में अनुसंधान वैज्ञानिक के रूप में मशीन लर्निंग, कंप्यूटर विजन और रोबोटिक्स के क्षेत्र में काम किया। इसके अलावा वह इससे पहले दक्षिण कोरिया में सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स मुख्यालय में लगभग 1 वर्ष तक नियुक्त रहे हैं।

Advertisement