स्पॉटिफाई नए टूल का कर रही परीक्षण, कलाकारों को मिलेगा यह फायदा
क्या है खबर?
म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्पॉटिफाई एक नए आर्टिस्ट प्रोफाइल प्रोटेक्शन फीचर का बीटा टेस्ट कर रहा है, जो कलाकारों को अपने प्रोफाइल पर रिलीज होने से पहले उनकी समीक्षा करने की अनुमति देता है। इस नए टूल का उद्देश्य कलाकारों को यह तय करने में अधिक नियंत्रण देना है कि स्ट्रीमिंग सर्विस पर उनके नाम से कौन से ट्रैक जुड़े होंगे। ये सुरक्षा उपाय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बने ऑडियो को प्रतिबंधित करने या उसे टैग करने तक सीमित नहीं हैं।
समाधान
कंपनी इस समस्या का कर रही समाधान
स्पॉटिफाई ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, "स्ट्रीमिंग सर्विसेज पर संगीत गलत कलाकार पेजों पर प्रदर्शित हो रहा है और आसानी से तैयार किए जा सकने वाले AI ट्रैक के बढ़ते चलन ने इस समस्या को और भी बदतर बना दिया है।" इसमें कंपनी ने आगे कहा है, "हम नहीं चाहते कि स्पॉटिफाई पर कलाकारों को ऐसा अनुभव हो और इसीलिए हमने 2026 के लिए कलाकारों की पहचान की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।"
सुविधा
नए फीचर में मिलेगी यह सुविधा
बीटा वर्जन में शामिल कलाकार स्पॉटिफाई पर भेजे गए गानों की समीक्षा कर सकते हैं और उन्हें मंजूरी या नामंजूरी दे सकते हैं। केवल उन्हीं गानों को उनकी मंजूरी मिलेगी, जो उनके कलाकार प्रोफाइल पर दिखाई देंगे, उनके आंकड़ों में योगदान देंगे और यूजर्स के सुझावों में भी दिखेंगे। यह घोषणा सोनी म्यूजिक द्वारा स्ट्रीमिंग सर्विसेज पर अपने कलाकारों की नकल करने वाले 1.35 लाख से अधिक AI-जनरेटेड गानों को हटाने का अनुरोध करने के एक सप्ताह बाद आई है।