स्पेस-X के कर्मचारियों के विचारों से प्रशिक्षित होगा ग्रोक
स्पेस-X अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षमताओं को और बेहतर बना रही है। एलन मस्क ने हाल ही में बताया है कि उनका AI मॉडल ग्रोक अब कंपनी के कर्मचारियों के डाटा और उनके विचारों से प्रशिक्षित होगा। ग्रोक को मस्क की कंपनी xAI ने बनाया था और इस साल की शुरुआत में स्पेस-X ने इसे अपना हिस्सा बना लिया। कंपनी की टीम के पास जो भी जानकारी है, उससे ग्रोक और ज्यादा समझदार बनेगा।
स्मार्ट AI को बताया सभ्यता के लिए स्वर्णिम युग
मस्क ने बताया कि ग्रोक स्पेस-X की समग्र जानकारी का इस्तेमाल करेगा। इससे यह AI कंपनी के ज्ञान और उसके मूल्यों को सही ढंग से दर्शा पाएगा।
उन्होंने कर्मचारियों को पृथ्वी के सर्वश्रेष्ठ इंसानों में से एक बताया और उनसे इन AI टूल्स को बेहतर बनाने में अपना योगदान देने का आग्रह किया।
भविष्य के लिए दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का मानना है कि एक ज्यादा स्मार्ट AI सभ्यता के लिए 'स्वर्णिम युग' की शुरुआत कर सकता है। इतना ही नहीं, यह किसी दिन मंगल ग्रह पर जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ाने में भी सहायक हो सकता है।