वैज्ञानिकों ने लीडर तकनीक से अमेजन में खोजी 1,500 साल पुरानी सभ्यता
वैज्ञानिकों ने लीडर तकनीक का इस्तेमाल करके दक्षिण-पश्चिमी अमेजन के घने जंगलों में छिपी एक पुरानी सभ्यता 'अकरी' का पता लगाया है।
लगभग 1,500 सालों से गुमनाम यह सभ्यता 600 ईसा पूर्व से 850 ईस्वी के बीच मौजूद थी। इस तकनीक की सहायता से शोधकर्ताओं ने घने जंगल के नीचे 432 मिट्टी के ढांचे ढूंढ निकाले हैं, जो धार्मिक केंद्रों और सड़कों के नेटवर्क जैसे दिखाई देते हैं।
अनुमान है कि अकरी सभ्यता का विस्तार करीब 1.83 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में था और यहां लगभग 30 लाख लोग रहते होंगे।
सभ्यता ने ऐसे संभाला अमेजन का जंगल
अकरी सभ्यता के लोगों ने सामूहिक सभाओं और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए विशाल और ज्यामितीय मिट्टी के ढांचे बनाए। उन्होंने मक्का जैसी फसलें उगाकर, ब्राजील नट और पीच पाम जैसे उपयोगी पेड़ लगाकर अपने आस-पास के पर्यावरण को सक्रिय रूप से आकार दिया।
उनकी इस भूमि प्रबंधन शैली ने स्थानीय जैव विविधता को बहुत प्रभावित किया। यह दिखाता है कि प्राचीन अमेजन जंगल कभी भी अछूता या पूरी तरह जंगली नहीं था, बल्कि आधुनिक समय से बहुत पहले ही यहां के लोग इसे बखूबी संभाल रहे थे।