सैमसंग पता लगा रहा लोगों के AI के इस्तेमाल के तरीके
सैमसंग यह जानने की कोशिश कर रही है कि लोग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कैसे करते हैं।
उसको उम्मीद है कि इस जानकारी से वे अपने आने वाले डिवाइसेज के लिए ज्यादा स्मार्ट और आसान फीचर्स बना पाएंगे।
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के कॉर्पोरेट EVP और MX डिविजन के कस्टमर एक्सपीरियंस ऑफिस के प्रमुख जय किम ने बताया कि उनका मकसद एक ऐसा AI बनाना है, जो बैकग्राउंड में रहकर चुपचाप हमारी जिंदगी आसान बना दे। उन्होंने कहा कि यह किसी साइंस-फिक्शन रोबोट की तरह नहीं, बल्कि एक ऐसे छिपे हुए मददगार जैसा होगा, जो नजर न आए।
लोगों की जरूरत के हिसाब से तैयार किए जा रहे फीचर
2024 में गैलेक्सी S24 के साथ लॉन्च किया गया गैलेक्सी AI 'सर्कल टू सर्च' (जेमिनी द्वारा संचालित), फोटो असिस्ट और लाइव ट्रांसलेट जैसे फीचर्स लेकर आया है।
ये सभी फीचर्स इस्तेमाल में आसान और सुरक्षित होने के लिए तैयार किए गए हैं। भारत में कंपनी की शोध और विकास (R&D) टीमें स्थानीय जरूरतों के हिसाब से कई फीचर्स पर काम कर रही हैं, जिनमें एक AI बिल रिमाइंडर भी शामिल है।
यह AI बिल रिमाइंडर आपके ईमेल से आने वाले सभी जरूरी बिलों को पहचान लेगा और उनकी तय तारीख से पहले आपको अलर्ट कर देगा।