LOADING...
रेडिट पर जल्द ही जरूरी होगा फेस ID वेरिफिकेशन, AI बॉट्स रोकने का प्रयास
रेडिट प्लेटफॉर्म पर AI बॉट्स का उपयोग रोकने की तैयारी की जा रही है

रेडिट पर जल्द ही जरूरी होगा फेस ID वेरिफिकेशन, AI बॉट्स रोकने का प्रयास

Mar 22, 2026
02:26 pm

क्या है खबर?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बने कंटेंट की तादाद बढ़ती जा रही है, जिससे असली और नकली की पहचान करना मुश्किल हो गया है। इसके बढ़ते उपयोग को कम करने के लिए कदम भी उठाए जा रहे हैं। रेडिट भी इसके लिए तरीके खोज रहा है, जिससे यह वास्तविक मानवीय जुड़ाव का प्लेटफॉर्म बना रहे। इसके लिए वह प्लेटफॉर्म पर वेरिफिकेशन के लिए फेस या टच ID का इस्तेमाल करना होगा।

कारण 

इस कारण उठाया जा रहा यह कदम

रेडिट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) स्टीव हफमैन ने हाल ही में TBPN पर एक पॉडकास्ट में कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यह सुनिश्चित करने के लिए नए तरीके खोज रहा है कि यह वास्तविक मानवीय जुड़ाव का मंच बना रहे। उन्होंने स्वीकार किया कि प्लेटफॉर्म पर कुछ हद तक AI का उपयोग स्वीकार्य है। उनका कहना है कि प्लेटफॉर्म की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि बातचीत को सक्रिय रूप से कोई वास्तविक व्यक्ति ही संचालित करे।

तरीका 

इन तरीकों से लगेगी रोक 

प्लेटफॉर्म पर प्रामाणिकता बनाए रखने के सबसे आसान तरीका डिवाइस पासकी और बायोमेट्रिक तकनीकें हैं। यह फेस या टच ID पर आधारित है। इनमें स्क्रीन पर सीधे देखना या फिंगरप्रिंट सेंसर को छूना जैसी स्वाभाविक मानवीय क्रिया की आवश्यकता होती है। हफमैन ने इस बात पर भी जोर दिया कि AI बॉट्स को रोकने के लिए रेडिट मानव सत्यापन लागू करना चाहता है, लेकिन साथ ही वह यूजर्स की गोपनीयता को भी बरकरार रखना चाहता है।

Advertisement