LOADING...
प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के सानंद में किया सेमीकंडक्टर फैक्ट्री का उद्घाटन
गुजरात के सानंद में चिप निर्माण फैक्ट्री का उद्घाटन किया गया है

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के सानंद में किया सेमीकंडक्टर फैक्ट्री का उद्घाटन

Mar 31, 2026
06:46 pm

क्या है खबर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के सानंद में केयन्स टेक्नोलॉजी की सेमीकंडक्टर फैक्ट्री का उद्घाटन किया और भारतीय सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम की प्रगति की सराहना की। सेमीकंडक्टर मिशन के तहत इस परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 23 सितंबर, 2024 को मंजूरी दी थी। 3,300 करोड़ रुपये के निवेश वाली यह परियोजना सानंद में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को और मजबूत करेगी। इस फैक्ट्री से प्रतिदिन लगभग 60 लाख चिप्स का उत्पादन होने की उम्मीद है।

बयान 

प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा?

उद्घाटन कार्यक्रम में बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "यह वास्तव में भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण है कि गुजरात के सानंद में केन्स सेमीकॉन OSAT सुविधा का उद्घाटन किया गया है। इससे भविष्य की प्रौद्योगिकियों और नवाचार में अग्रणी के रूप में उभरने के भारत के प्रयासों को बल मिलेगा।" प्रधानमंत्री माेदी ने कहा कि भारत की सेमीकंडक्टर संबंधी महत्वाकांक्षाएं अब नीति से उत्पादन की ओर अग्रसर हैं।

अग्रणीय 

गुजरात बन रहा सेमीकंडक्टर हब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने का निर्णय कोविड-19 महामारी के दौरान लिया गया था। 2021 में शुरू किए गए इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) के तहत 6 राज्यों में 1.6 लाख करोड़ रुपये की 10 परियोजनाएं चल रही हैं। इनमें से 4 प्राेजेक्ट गुजरात में मंजूर हुए हैं। इस कारण राज्य चिप निर्माण में अग्रणीय हो रहा है। इससे पहले फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माइक्रोन सेमीकंडक्टर संयंत्र का उद्घाटन किया था।

Advertisement