LOADING...
OpenAI के कस्टम चिप प्रोग्राम को लगा झटका, जानिए क्या हुआ ऐसा
OpenAI के कस्टम चिप प्रमुख ने कंपनी छोड़ दी है

OpenAI के कस्टम चिप प्रोग्राम को लगा झटका, जानिए क्या हुआ ऐसा

Jun 07, 2026
01:26 pm

क्या है खबर?

OpenAI के कस्टम चिप प्रोग्राम के प्रमुख क्लाइव चैन ने सैम अल्टमैन की कंपनी को छोड़कर एंथ्रोपिक में शामिल होने की घोषणा की है। चैन जनवरी, 2024 से OpenAI में काम कर रहे थे। उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, ChatGPT निर्माता कंपनी में उनका पद तकनीकी स्टाफ सदस्य था और एंथ्रोपिक में भी वे इसी पद पर शामिल हो रहे हैं। चैन ने अपने इस फैसले की घोषणा एक्स पर एक 'पर्सनल अपडेट' के माध्यम से की।

कस्टम चिप 

कितना अहम है कस्टम चिप प्रोग्राम?

कस्टम एप्लीकेशन-स्पेसिफिक इंटीग्रेटेड सर्किट (ASIC) आजकल सबसे चर्चित हार्डवेयर तकनीकों में से एक हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस साल के अंत तक कस्टम चिप्स की बिक्री में 44.6 फीसदी की वृद्धि होगी, जो बाजार में उपलब्ध GPU की तुलना में 3 गुना अधिक है। गूगल के पास TPU, अमेजन के पास ट्रैनियम, माइक्रोसॉफ्ट के पास माइया है। OpenAI भी अपना खुद का ASIC विकसित कर रहा है।

नुकसान 

इसका को क्या होगा नुकसान?

OpenAI के कस्टम चिप निर्माण कार्यक्रम का नेतृत्व करने वाला व्यक्ति अब एंथ्रोपिक में शामिल होने के लिए कंपनी छोड़ रहा है। कंपनी के लिए अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी के हाथों अपने प्रमुख चिप विशेषज्ञ को खोना कस्टम चिप प्रयासों के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, ऐसे समय में जब वह आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) की ओर बढ़ रही है। इससे पहले वह बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है।

Advertisement