LOADING...
OpenAI ने ओपन-सोर्स बग्स खोजने और ठीक करने के लिए शुरू की नई पहल
OpenAI ने ओपन-सोर्स प्रोजेक्ट्स की साइबर सुरक्षा के लिए नई पहल शुरू की है

OpenAI ने ओपन-सोर्स बग्स खोजने और ठीक करने के लिए शुरू की नई पहल

Jun 23, 2026
10:26 am

क्या है खबर?

OpenAI ने ओपन-सोर्स मॉडल्स की साइबर सुरक्षा बेहतर बनाने और बग्स से निपटने के लिए एक नई पहल 'पैच द प्लैनेट' की घोषणा की है। इसके तहत ChatGPT निर्माता सिक्योरिटी कंपनी ट्रेल ऑफ बिट्स के सिक्योरिटी स्टाफ कोड से जुड़ी संभावित समस्याओं की समीक्षा करने के लिए ओपन-सोर्स मेंटेनर्स के साथ सीधे काम करेगी। इस प्रक्रिया में मदद के लिए उसके सिक्योरिटी टूल्स कोडेक्स सिक्योरिटी का इस्तेमाल किया जाएगा।

फायदा 

नई पहल मेंटेनर्स का बोझ करेगी कम 

कंपनी ने कहा, "कई मेंटेनर्स से पहले ही कहा जा रहा है कि वे सीमित समय और संसाधनों में ज्यादा रिपोर्ट को तेजी से देखें और छांटें।" आगे बताया गया है, "पैच द प्लैनेट को इस बोझ को कम करने के लिए बनाया गया है, न कि इसे बढ़ाने के लिए है, सिक्योरिटी इंजीनियर मेंटेनर्स तक जानकारी पहुंचने से पहले ही उसकी समीक्षा करते हैं, पैच और टेस्ट बनाने के लिए प्रोजेक्ट्स के साथ मिलकर काम करते हैं।"

साझेदारी 

OpenAI के सॉफ्टवेयर का लिया जाएगा सहयोग

ट्रेल ऑफ बिट्स के इंजीनियर लगभग 'कोड इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (EMT)' की तरह काम करेंगे। वे ओपन-सोर्स प्रोजेक्ट को संभालने वालों की मदद करेंगे, ताकि संभावित समस्याओं की पहचान की जा सके और उन्हें प्राथमिकता से सुलझाया जा सके। इस पूरे काम में OpenAI के सॉफ्टवेयर का सहयोग मिलेगा। यह एक बड़ा और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट लगता है, लेकिन यह अभी पूरी तरह साफ नहीं है कि लंबे समय में यह कैसे काम करेगा या इसे कैसे बढ़ाया जाएगा।

Advertisement