LOADING...
OpenAI ने हिंसक यूजर्स को लेकर कर्मचारियों की चिंताओं को किया नजरअंदाज- रिपोर्ट
OpenAI ने गोपनीयता के कारण कई हिंसक यूजर की जानकारी नहीं दी

OpenAI ने हिंसक यूजर्स को लेकर कर्मचारियों की चिंताओं को किया नजरअंदाज- रिपोर्ट

May 03, 2026
06:39 pm

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी OpenAI के भीतर हिंसक यूजर्स को लेकर कानून प्रवर्तन एजेंसियों को जानकारी देने को लेकर आंतरिक मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। एक नई रिपोर्ट में बताया गया है कि कुछ कर्मचारियों ने संभावित रूप से खतरनाक चैटबॉट यूजर्स के बारे में चेतावनी दी थी, लेकिन कंपनी ने अक्सर सार्वजनिक सुरक्षा की तुलना में यूजर की गोपनीयता को प्राथमिकता दी है। हस्तक्षेप नहीं करने के कारण कंपनी पहले भी कानूनी मुश्किलों में फंस चुकी है।

बैठक 

बैठक में हुई थी चर्चा

द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले साल गर्मियों में हुई OpenAI की एक बैठक के दौरान कानून प्रवर्तन एजेंसियों को मामलों की रिपोर्ट करने को लेकर मतभेद उजागर हुए थे। इस बैठक में जांच, संचालन, उत्पाद नीति और कानूनी विभाग सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल हुए थे। टीम ने कथित तौर पर लगभग 10 मामले एकत्र किए, ताकि कानून प्रवर्तन एजेंसियों को मामले भेजने के लिए मानदंड निर्धारित किए जा सकें।

मतभेद 

क्या था टीम और प्रबंधन के बीच मतभेद?

बैठक के दौरान, जांच टीम के कर्मचारियों ने अधिकारियों को प्रति वर्ष आमतौर पर भेजे जाने वाले 15 से 30 मामलों की तुलना में अधिक बार रिपोर्ट करने पर जोर दिया। हालांकि, OpenAI की कानूनी टीम और CEO सैम ऑल्टमैन ने यूजर की गोपनीयता पर बल दिया और अत्यधिक सख्ती के खिलाफ चेतावनी दी, जिससे अनजाने में नुकसान हो सकता है। कंपनी ने ऐसे उदाहरण दिए, जहां पुलिस हस्तक्षेप से एक युवक और उसके परिवार को परेशानी हो सकती है।

Advertisement