LOADING...
मेटा में लाखों की नौकरी छोड़ सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने खोली नूडल्स की स्टॉल
नूडल्स की स्टॉल खोलने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है

मेटा में लाखों की नौकरी छोड़ सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने खोली नूडल्स की स्टॉल

Jun 07, 2026
03:02 pm

क्या है खबर?

मेटा का पूर्व सॉफ्टवेयर इंजीनियर नौकरी छोड़ने के बाद एक बिल्कुल अलग करियर चुनने के बाद सुर्खियाें में आ गया है। टेक्नोलॉजी उद्योग में काम जारी रखने के बजाय एल्विन टैन अब सिंगापुर में स्टॉल पर नूडल्स बेचने का काम कर रहा है। उनका कहना है कि सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग बोरिंग है, इसलिए उन्होंने अपने जुनून को चुना और अब नूडल्स बेचकर जीवन यापन कर रहे हैं। अब उनके इस फैसले की हर तरफ चर्चा हो रही है।

चर्चा 

यहां से शुरू हुई पूर्व सॉफ्टवेयर इंजीनियर की चर्चा 

सिंगापुर के एल्विन टैन की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वित्तीय सलाहकार और कंटेंट क्रिएटर लुइसा टे ने इंस्टाग्राम पर उनका वीडियो शेयर किया, जिसमें बताया गया कि कैसे मेटा में काम करने वाला इंजीनियर अब हॉकियन मी नाम की मशहूर नूडल डिश बेच रहा है। उन्होंने लिखा, "एक ऐसे समाज में जहां जुनून की बजाय व्यावहारिकता को प्राथमिकता दी जाती है, क्या अपने जुनून का पीछा करना वास्तव में समझदारी की बात है?"

कारण 

इस कारण छोड़ी नौकरी 

वीडियो में जब एल्विन से पूछा गया कि उन्होंने मेटा की नौकरी क्यों छोड़ी तो उन्होंने जवाब दिया कि सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग बोरिंग है। उन्होंने बताया कि बड़ी टेक कंपनियों में लगातार पुनर्गठन और छंटनी का दौर चलता रहता है। मेटा में रहते हुए उनकी टीम भी कई बार बदली गई। जब उनसे मेटा की सैलरी और वर्तमान आय के बारे में पूछा गया तो कहा कि मेटा में उनकी कमाई मौजूदा आय से 2-3 गुना ज्यादा थी।

Advertisement

सहयोग 

काम में गर्लफ्रेंड करती है सहयोग 

एल्विन सिंगापुर के गेलांग इलाके में उमामी बॉम्ब नाम का स्टॉल चलाते हैं। उन्होंने बताया कि बजट सीमित होने की वजह से अतिरिक्त कर्मचारियों को रखना आसान नहीं है, इसलिए उनकी गर्लफ्रेंड भी स्टॉल पर उनका पूरा साथ देती हैं। कम आय के कारण उन्हें अपनी जीवनशैली में भी बदलाव करना पड़ा है। उन्होंने बताया कि अब बाहर खाने पर कम खर्च करते हैं और ज्यादातर खाना घर पर ही बनाते हैं।

Advertisement