LOADING...
फेसबुक हुआ और स्मार्ट, मेटा ने लॉन्च किए नए AI टूल्स और एडिटिंग फीचर्स
मेटा ने लॉन्च किए नए AI टूल्स और एडिटिंग फीचर्स

फेसबुक हुआ और स्मार्ट, मेटा ने लॉन्च किए नए AI टूल्स और एडिटिंग फीचर्स

Jun 16, 2026
12:41 pm

क्या है खबर?

मेटा ने फेसबुक यूजर्स के लिए नए AI टूल्स का एक सेट पेश किया है। कंपनी का कहना है कि इन फीचर्स का मकसद यूजर्स के अनुभव को बेहतर और ज्यादा इंटरैक्टिव बनाना है। नए अपडेट में AI चैटबॉट, फोटो एडिटिंग और वीडियो बनाने जैसी सुविधाएं शामिल हैं। यह अपडेट मोबाइल फेसबुक यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है। कंपनी का मानना है कि इन टूल्स से कंटेंट बनाना और जानकारी हासिल करना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा।

AI मोड

AI मोड देगा सवालों के जवाब

मेटा ने फेसबुक में नया AI मोड जोड़ा है, जो एक चैटबॉट की तरह काम करेगा। यूजर्स इससे यात्रा, मनोरंजन, खाने-पीने या दूसरी जानकारियों से जुड़े सवाल पूछ सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, यह AI फेसबुक के ग्रुप्स और रील्स समेत उसके अलग-अलग प्लेटफॉर्म से जानकारी लेकर जवाब देगा। इससे यूजर्स को सिर्फ सामान्य सर्च रिजल्ट नहीं, बल्कि दूसरे लोगों के अनुभव और अलग नजरिए भी देखने को मिल सकते हैं।

एडिटिंग

फोटो और वीडियो एडिटिंग हुई आसान

नए अपडेट में फोटो एडिटिंग के लिए भी कई सुविधाएं जोड़ी गई हैं। यूजर्स कैमरा रोल की तस्वीरों को नए कोलाज कटआउट टेम्प्लेट के जरिए अलग अंदाज में पेश कर सकेंगे। इसके अलावा, वीडियो के लिए नए ट्रांजिशन इफेक्ट भी दिए गए हैं, जिनकी मदद से आसानी से छोटे और स्टाइलिश वीडियो मोंटाज तैयार किए जा सकते हैं। कंपनी का दावा है कि कुछ वीडियो सिर्फ एक टैप से बनाकर शेयर किए जा सकेंगे।

Advertisement

अन्य

AI से बदल सकेंगे कपड़े और लुक

मेटा ने नए फोटो प्रीसेट भी पेश किए हैं, जिनकी मदद से यूजर्स AI के जरिए अपनी तस्वीरों में कपड़े, हेयरस्टाइल और एक्सेसरी बदल सकेंगे। कंपनी इसे खासतौर पर खेल प्रेमियों के लिए उपयोगी बता रही है। उदाहरण के तौर पर, यूजर्स अपनी पसंदीदा टीम की जर्सी को वर्चुअल तरीके से पहनकर तस्वीरें बना सकेंगे। यह पूरा फीचर केवल मोबाइल फेसबुक ऐप पर उपलब्ध कराया जा रहा है और वेब वर्जन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Advertisement