LOADING...
मेटा ने लॉन्च किए नए AI स्मार्ट ग्लास, हिंदी समेत 14 भाषाओं में मिलेगा लाइव ट्रांसलेशन
मेटा ने लॉन्च किए नए AI स्मार्ट ग्लास

मेटा ने लॉन्च किए नए AI स्मार्ट ग्लास, हिंदी समेत 14 भाषाओं में मिलेगा लाइव ट्रांसलेशन

Jun 24, 2026
12:12 pm

क्या है खबर?

फेसबुक की मूल कंपनी मेटा ने आईवियर कंपनी एस्सिलोरलक्सोटिका के साथ मिलकर AI-पावर्ड स्मार्ट ग्लास की नई रेंज लॉन्च की है। मेटा ग्लासेस नाम की यह नई सीरीज रे-बैन मेटा ग्लासेस की तकनीक पर आधारित है। कंपनी ने इसे 26 अलग-अलग स्टाइल, फ्रेम, लेंस और रंग विकल्पों के साथ पेश किया है। ये स्मार्ट ग्लास प्रिस्क्रिप्शन लेंस के साथ भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं और इन्हें रोजमर्रा के उपयोग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

डिजाइन

तीन अलग-अलग डिजाइन में आए स्मार्ट ग्लास

नई लाइनअप में तीन फ्रेम डिजाइन शामिल किए गए हैं। मेटा एडवेंचरर में आयताकार डिजाइन दिया गया है, जो दो अलग-अलग आकार में मिलेगा। मेटा फ्यूरी को ज्यादा बोल्ड और आकर्षक लुक के साथ पेश किया गया है। वहीं, मेटा ग्लासेस बाय काइली मॉडल को अमेरिकी हस्ती काइली जेनर के साथ मिलकर तैयार किया गया है, जिसमें पतला ओवल फ्रेम मिलता है। अलग-अलग डिजाइन का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा यूजर्स की पसंद को ध्यान में रखना है।

फीचर्स

AI फीचर्स और बैटरी इसकी बड़ी खासियत

मेटा के ये स्मार्ट ग्लास कंपनी के नए AI मॉडल म्यूज स्पार्क से लैस हैं। इनमें मेटा AI को इस्तेमाल करने के लिए एक अलग एक्शन बटन दिया गया है। इसके अलावा ओपन-ईयर स्पीकर, एडवांस्ड माइक्रोफोन सिस्टम और बिना हाथ लगाए फोटो और वीडियो रिकॉर्ड करने की सुविधा भी मिलती है। ये ग्लास एक बार चार्ज करने पर आठ घंटे से ज्यादा चल सकते हैं, जबकि चार्जिंग केस के साथ करीब 40 घंटे का अतिरिक्त बैटरी बैकअप मिलता है।

Advertisement

कीमत

कितनी है इसकी कीमत?

मेटा ने अपने AI ग्लास के लिए कई नए सॉफ्टवेयर फीचर्स की भी घोषणा की है। इनमें बेहतर फोटो चयन, पैदल चलने वालों के लिए नेविगेशन और हिंदी समेत 14 नई भाषाओं में लाइव ट्रांसलेशन सपोर्ट शामिल है। कंपनी के मुताबिक, मेटा ग्लासेस की शुरुआती कीमत 299 डॉलर (लगभग 28,000 रुपये) रखी गई है। ये स्मार्ट ग्लास आज से मेटा की वेबसाइट और कुछ चुनिंदा रिटेल पार्टनर के जरिए समर्थित बाजारों में खरीदने के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं।

Advertisement