LOADING...
LPG बुकिंग के नाम पर ठगी कर रहे हैं जालसाज, कैसे रहें इससे सुरक्षित?
LPG बुकिंग के नाम पर ठगी

LPG बुकिंग के नाम पर ठगी कर रहे हैं जालसाज, कैसे रहें इससे सुरक्षित?

Mar 31, 2026
06:51 pm

क्या है खबर?

ईरान युद्ध के बीच पैदा हुए LPG संकट का फायदा अब साइबर अपराधी उठा रहे हैं और लोगों को बुकिंग के नाम पर ठग रहे हैं। केंद्र सरकार ने इस नए स्कैम को लेकर चेतावनी जारी की है। गैस की कमी का डर दिखाकर जालसाज लोगों को जल्दबाजी में फैसले लेने पर मजबूर करके ठग रहे हैं। ऐसे में कई लोग बिना जांच किए फर्जी लिंक और मैसेज के झांसे में आ रहे हैं और अपनी जानकारी खो रहे हैं।

ठगी

कैसे ठगी करते हैं जालसाज?

सरकार के अनुसार, ठग SMS, व्हाट्सऐप और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को मैसेज भेजते हैं। इनमें कहा जाता है कि गैस की कमी है और तुरंत बुकिंग करनी होगी। इन मैसेज में दिए गए लिंक नकली वेबसाइट पर ले जाते हैं, जो असली जैसे दिखते हैं। कुछ मामलों में QR कोड स्कैन करने या ऐप डाउनलोड करने को कहा जाता है। इसके बाद यूज़र्स से OTP, PIN और बैंक डिटेल्स लेकर धोखाधड़ी की जाती है।

संकेत

इन संकेतों से पहचानें फर्जी मैसेज

सरकार ने कुछ ऐसे संकेत बताए हैं, जिनसे आप स्कैम को पहचान सकते हैं। अगर कोई मैसेज गैस की कमी बताकर तुरंत बुकिंग का दबाव बना रहा है, तो सावधान रहें। अनजान लिंक, APK फाइल डाउनलोड करने की मांग या QR कोड स्कैन करने का सुझाव भी खतरे का संकेत है। इसके अलावा, कोई भी व्यक्ति अगर OTP, PIN या बैंक जानकारी मांगता है, तो यह साफ तौर पर धोखाधड़ी हो सकती है।

Advertisement

बचाव

कैसे रहें ऐसी ठगी से सुरक्षित?

ऐसी ठगी से बचने के लिए सरकार ने कुछ आसान उपाय बताए हैं। हमेशा LPG बुकिंग सिर्फ आधिकारिक ऐप या वेबसाइट से ही करें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और बाहर से ऐप डाउनलोड न करें। अपनी बैंकिंग जानकारी, OTP या PIN कभी किसी के साथ साझा न करें। अगर कोई संदिग्ध मैसेज मिले, तो पहले अपने गैस एजेंसी से जानकारी की पुष्टि जरूर करें और तभी कोई कदम उठाएं।

Advertisement