गूगल पिक्सल 11 सीरीज 12 अगस्त को होगी लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत
गूगल की पिक्सेल 11 सीरीज आधिकारिक तौर पर 12 अगस्त को लॉन्च होने वाली है। यह लॉन्च अमेरिकी समयानुसार 3 बजे और भारतीय समयानुसार 13 अगस्त सुबह 3:30 बजे है।
इस साल आपको 4 मॉडल- पिक्सेल 11, पिक्सेल 11 प्रो, पिक्सेल 11 प्रो XL और पिक्सेल 11 प्रो फोल्ड चुनने को मिलेंगे।
हालांकि, मेमोरी और अन्य पुर्जों की कमी के चलते इनकी कीमतों में 100 डॉलर (करीब 9,000 रुपये) तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
कैसा होगा मोबाइल का कैमरा सेटअप?
गूगल में डिवाइस और सर्विस प्रोडक्ट ग्रुप के उपाध्यक्ष शकील बरकत ने इस कीमत बढ़ोतरी की पुष्टि की है। स्टैंडर्ड पिक्सेल 11 की शुरुआती कीमत 899 डॉलर (लगभग 85,500 रुपये) हो सकती है, जबकि पिक्सेल 11 प्रो फोल्ड की कीमत 1,899 डॉलर (करीब 1.8 लाख रुपये) तक जा सकती है।
पिक्सेल 11 सीरीज के साथ गूगल का नया टेंसर G6 चिपसेट मिल सकता है, जिसमें टाइटैन M3 सिक्योरिटी चिप भी लगा होगा।
यूजर्स को 120-हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली बेहद स्मूथ स्क्रीन मिलेगी, वहीं प्रो मॉडल्स में डिस्प्ले और भी ब्राइटर होंगे। कैमरा की बात करें तो प्रो मॉडल में अपग्रेडेड ट्रिपल-लेंस सेटअप और बेहतर जूम मिलेगा। इसके साथ ही, हिबिस्कस और ड्यून जैसे कई नए कलर विकल्प भी पेश किए जाएंगे।