LOADING...
गूगल पिक्सल 10a की प्री-बुकिंग 18 फरवरी से होगी शुरू
गूगल पिक्सल 10a की प्री-बुकिंग 18 फरवरी से होगी शुरू

गूगल पिक्सल 10a की प्री-बुकिंग 18 फरवरी से होगी शुरू

Feb 05, 2026
09:34 am

क्या है खबर?

गूगल ने अपने नए बजट स्मार्टफोन पिक्सल 10a को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। कंपनी ने 15 सेकंड का छोटा वीडियो टीजर जारी किया, जिसमें फोन का नया डिजाइन दिखाया गया है। इसके साथ ही गूगल ने बताया कि पिक्सल 10a की प्री-ऑर्डर प्रक्रिया 18 फरवरी से शुरू होगी। यह फोन किफायती दाम में बेहतर फीचर्स देने वाला नया मॉडल माना जा रहा है, जिसे युवाओं और आम यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

डिजाइन

डिजाइन में दिखा हल्का बदलाव

टीजर वीडियो में पिक्सल 10a का पूरा लुक सामने आया है। सबसे बड़ा बदलाव इसके कैमरा डिजाइन में दिखता है, जो अब पहले से ज्यादा फ्लैट और थोड़ा लंबा है। फोन के किनारे सपाट हैं और कोने गोल रखे गए हैं, जो पिक्सल 9a जैसे लगते हैं। वीडियो में पर्पल-ब्लू रंग भी दिखाया गया है, जिससे संकेत मिलता है कि फोन कई रंगों में आएगा और यूजर्स को पसंद के विकल्प मिलेंगे।

उपलब्धता

कीमत और उपलब्धता को लेकर संकेत

गूगल ने अभी तक पिक्सल 10a की कीमत और फीचर्स की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि, लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत पिक्सल 9a के आसपास ही रह सकती है। अमेरिका में इसकी कीमत लगभग 499 डॉलर (लगभग 45,000 रुपये) होने की संभावना जताई जा रही है। प्री-ऑर्डर के बाद यह फोन कुछ ही हफ्तों में बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है और स्टोर्स पर आसानी से मिल सकता है।

Advertisement

टीजर

लीक के बाद आया गूगल का टीजर

पिक्सल 10a का टीजर ऐसे समय पर आया है, जब मशहूर लीकर इवान ब्लास ने फोन की कई तस्वीरें साझा की थीं। इन लीक तस्वीरों में फोन का डिजाइन और कुछ AI फीचर्स दिखाए गए थे। माना जा रहा है कि ये तस्वीरें मार्केटिंग सामग्री का हिस्सा थीं। गूगल का टीजर सामने आने के बाद अब पिक्सल 10a को लेकर यूजर्स और टेक एक्सपर्ट्स के बीच चर्चा और उत्सुकता तेज हो गई है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पोस्ट

Advertisement