LOADING...
यूरोपीय संघ ने की साइबर हमले की पुष्टि, हुआ था डाटा चोरी
यूरोपीय संघ ने डाटा चोरी के दावों के बाद साइबर हमला होने की पुष्टि की है

यूरोपीय संघ ने की साइबर हमले की पुष्टि, हुआ था डाटा चोरी

Mar 28, 2026
11:40 am

क्या है खबर?

यूरोपीय संघ (EU) की सर्वोच्च कार्यकारी संस्था ने साइबर हमले की पुष्टि की है, जिसके चलते कथित तौर पर हैकर्स ने उसके क्लाउड स्टोरेज से भारी मात्रा में डाटा चोरी किया है। EU की प्रवक्ता निका ब्लाजेविक ने बताया कि आयोग ने एक साइबर हमले का पता लगाया है, जिसने हमारे क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के एक हिस्से को प्रभावित किया है। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस प्रकार का डाटा चुराया गया था।

कदम 

कंपनी ने क्या उठाया कदम?

साइबर हमले पर काबू पा लिया गया है, लेकिन ब्लीपिंग कंप्यूटर की रिपोर्ट के अनुसार, इसकी जिम्मेदारी लेने वाले हमलावर ने इससे पहले ही 350GB से अधिक डाटा चुराने में कामयाब हो गया था। प्रवक्ता ने कहा, "हमने तत्काल कदम उठाते हुए हमले को नियंत्रित कर लिया है। जोखिम कम करने के उपाय भी लागू किए गए हैं। जांच जारी है, लेकिन हम पुष्टि कर सकते हैं कि आयोग के आंतरिक सिस्टम साइबर हमले से प्रभावित नहीं हुए हैं।"

माध्यम 

AWS अकाउंट के जरिए डाटा में लगाई सेंध 

आयोग की जांच जारी है और उसने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि उसके क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर में सेंध कैसे लगी। रिपोर्ट के अनुसार, हमलावर आयोग के अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) अकाउंट्स में से एक के माध्यम से यूरोपीय साइट्स और कर्मचारी डाटा तक पहुंच बनाने में सक्षम था। यूरोपीय आयोग ने इस साल फरवरी में भी इसी तरह की एक सेंधमारी का खुलासा किया था, जिससे कर्मचारी डाटा प्रभावित हुआ था।

Advertisement