असफलता के 6 दिन बाद चीन ने लॉन्च किए 24 सैटेलाइट्स
टेक्नोलॉजी
एक रॉकेट की नाकामी के ठीक 6 दिन बाद चीन ने अपने लोंग मार्च 12 रॉकेट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इस रॉकेट ने रविवार सुबह हैनान द्वीप से 24 सैटेलाइट्स को लो अर्थ ऑर्बिट में पहुंचा दिया।
यह मिशन चीन के अपने सैटेलाइट इंटरनेट नेटवर्क बनाने की एक बड़ी पहल का हिस्सा है। यह बिल्कुल स्टारलिंक जैसा ही है, लेकिन उसका अपना वर्जन है।
लोंग मार्च 7A ये कितना अलग है लोंग मार्च 12?
लोंग मार्च 12 को सैटेलाइट इंटरनेट के लिए मध्यम वजन उठाने वाले पेलोड ले जाने के लिए बनाया गया है, जबकि हाल ही में फेल हुआ लोंग मार्च 7A भारी पेलोड को ऊंचे ऑर्बिट्स तक ले जाने के लिए तैयार किया गया था। विशेषज्ञों का कहना है कि ये दोनों रॉकेट इतने अलग हैं कि पिछले सप्ताह के हादसे से लोंग मार्च 12 के भविष्य के लॉन्च पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इस कामयाबी से चीन का अंतरिक्ष कार्यक्रम पटरी पर बना रहेगा।