LOADING...
+91 नंबर से इंटरनेशनल कॉल दिखे तो रहें सावधान, सरकार ने जारी किया अलर्ट
+91 नंबर से आने वाली कॉल को लेकर अलर्ट

+91 नंबर से इंटरनेशनल कॉल दिखे तो रहें सावधान, सरकार ने जारी किया अलर्ट

May 25, 2026
08:00 pm

क्या है खबर?

दूरसंचार विभाग ने स्मार्टफोन यूजर्स को एक नए तरह के कॉल स्कैम को लेकर चेतावनी दी है। विभाग ने कहा है कि अगर कोई कॉल खुद को अंतरराष्ट्रीय बता रही है, लेकिन उस पर +91 नंबर दिख रहा है, तो सतर्क हो जाएं। +91 भारत का कंट्री कोड है। ऐसे में दूसरे देश से आने वाली असली कॉल पर उसी देश का कोड दिखता है। इसे लेकर सरकार ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

वजह

DoT ने बताया क्यों है यह संदिग्ध?

दूरसंचार विभाग ने कहा कि +91 नंबर दिखाकर अंतरराष्ट्रीय कॉल बताना पहला बड़ा संकेत है कि मामला संदिग्ध हो सकता है। कई बार ठग बारीकी से अपना कॉलर ID बदलकर कॉल को असली जैसा दिखाने की कोशिश करते हैं। इसके बाद वे खुद को बैंक अधिकारी, पुलिस, टेलीकॉम कर्मचारी या डिलीवरी एजेंट बताकर बात करते हैं। उनका मकसद लोगों को जल्दी घबराकर जानकारी देने के लिए दबाव में लाना होता है।

खतरा

बैंक डिटेल और OTP चुराने का खतरा

ऐसी फर्जी कॉल्स का इस्तेमाल अक्सर बैंक डिटेल, OTP, पासवर्ड और दूसरी निजी जानकारी चुराने के लिए किया जाता है। कई बार ठग सिम बंद होने, बिल बकाया होने या कानूनी कार्रवाई जैसी बातें कहकर डर पैदा करते हैं। कुछ मामलों में लोगों को फर्जी वेबसाइट या लिंक पर भेजने की भी कोशिश होती है। इसी वजह से सरकार ने अनजान नंबरों पर खास सावधानी रखने की सलाह दी है।

Advertisement

रिपोर्ट

संदिग्ध नंबर तुरंत करें रिपोर्ट

दूरसंचार विभाग ने लोगों से कहा है कि ऐसे नंबरों की तुरंत शिकायत करें। इसके लिए सरकार के संचार साथी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहां यूजर संदिग्ध कॉल या टेलीकॉम फ्रॉड की जानकारी दे सकते हैं। विभाग ने साफ कहा है कि किसी अनजान कॉल पर बैंक या निजी जानकारी बिल्कुल साझा न करें। थोड़ी सी सावधानी रखकर ऐसे ऑनलाइन और फोन फ्रॉड से बचा जा सकता है।

Advertisement

सुरक्षा

साइबर ठगी से ऐसे रखें खुद को सुरक्षित

साइबर ठगी से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि किसी भी अनजान कॉल पर जल्दबाजी में भरोसा न करें। अगर कोई बैंक, पुलिस या सरकारी अधिकारी बनकर जानकारी मांगे, तो पहले उसकी सही जांच कर लें। फोन पर OTP, बैंक डिटेल, पासवर्ड या आधार नंबर साझा न करें। किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने से भी बचें। अगर कॉल संदिग्ध लगे, तो उसे तुरंत काट दें और इसकी शिकायत कर दें।

Advertisement