स्थानीय पत्रकारिता में AI के इस्तेमाल को लेकर एक्सियोस ने OpenAI से मिलाया हाथ
स्थानीय पत्रकारिता को ऑटोमैटिक बनाने के लिए एक्सियोस ने OpenAI के साथ 3 साल का करार किया है। इस सौदे के तहत ChatGPT निर्माता 13 स्थानीय न्यूजलेटर्स को सहारा देगा और अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स साझा करेगी।
दूसरी तरफ, एक्सियोस अपने न्यूज कंटेंट तक OpenAI को पूरी पहुंच देगा, जिसका इस्तेमाल ChatGPT को ट्रेन करने के लिए किया जाएगा।
सह संस्थापक ने किया सौदे का समर्थन
एक्सियोस के सह संस्थापक जिम वंडेही AI के पक्ष में पूरी तरह से हैं। उनका कहना है, "अगर, आप डरते हैं, अगर आपको पसंद नहीं है, तो हमें फर्क नहीं पड़ता, आपको इसे अपनाना ही होगा।"
हर कोई इससे सहमत नहीं है। कुछ लोगों को डर है कि इस साझेदारी से रिपोर्टिंग और टेक के प्रभाव के बीच की सीमाएं धुंधली हो सकती हैं, खासकर तब जब एक्सियोस खुद OpenAI से जुड़ी खबरें कवर करता है।
स्थानीय समाचार पहले से ही संघर्ष कर रहे हैं। आलोचकों को डर है कि पत्रकारिता की अखंडता को नुकसान पहुंच सकता है, लेकिन वंडेही AI को नकारने वालों के आगे झुकने को तैयार नहीं हैं।