अनिल मेनन ने स्पेस-X से दिखाया ऑरोरा का आकर्षक नजारा
अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन ने सोशल मीडिया पर एक बेहद खूबसूरत वीडियो साझा किया है। इसमें वे अंतरिक्ष से ऑरोरा यानि ध्रुवीय ज्योति को देख रहे हें।
यह वीडियो स्पेस-X ड्रैगन कैप्सूल की खिड़की से शूट किया गया है। मेनन ने इस वीडियो को 'ए रूम विद ए व्यू' यानि 'एक खिड़की से नजारा' का नाम दिया है।
वीडियो में अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) आगे बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है और इसी दौरान मेनन चमकती हुई ऑरोरा लाइट्स को निहार रहे हें।
सोशल मीडिया पर लोग इस आकर्षक नजारे को देखकर हैरान रह गए और कई ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने की तारीफ
ऑनलाइन लोग इस वीडियो को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। एक यूजर ने लिखा, "खिड़की का फ्रेम इसे किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के पुराने पैनविजन शॉट जैसा दिखाता है।"
एक अन्य यूजर ने इसे बेहद सुंदर और शांत बताया और तीसरे ने अपनी टिप्पणी में कहा, "बहुत बढ़िया काम! साझा करने के लिए धन्यवाद।"