आर्टेमिस II मिशन के शौचालय में बार-बार आ रही खराबी, अंतरिक्ष यात्री को आ रही दुर्गंध
क्या है खबर?
नासा के आर्टेमिस II मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्रियों ने चंद्रमा की अपनी यात्रा का दो तिहाई हिस्सा पार कर लिया है और एक ऐतिहासिक चंद्र परिक्रमा की तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान ओरियन कैप्सूल के अंदर शौचालय की बार-बार होने वाली खराबी चुनौतियां पेश कर रही है। 3 अमेरिकी और एक कनाडाई सहित 4 सदस्यीय दल के सोमवार को चंद्रमा पर पहुंचने की उम्मीद है, और इस मिशन के दौरान वे चंद्रमा के सुदूर भाग की तस्वीरें लेंगे।
कारण
इस कारण हो सकती है खराबी
जब तक शौचालय ठीक नहीं हो जाता मिशन कंट्रोल ने अंतरिक्ष यात्रियों को अतिरिक्त मूत्र संग्रहण थैलियों का उपयोग करने का निर्देश दिया है। लॉन्च के बाद ही शौचालय खराब हो गया और तब से कभी काम कर रहा है कभी नहीं। शौचालय का परीक्षण कई साल पहले अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पर किया गया था। इंजीनियर्स को संदेह है कि बर्फ के कारण पाइपलाइन अवरुद्ध हो गई है, जिससे पेशाब पूरी तरह से बह नहीं पा रहा है।
शिकायत
अंतरिक्ष यात्रियों ने की यह शिकायत
नासा के ओरियन कार्यक्रम की उप प्रबंधक डेबी कोर्थ ने बताया कि अंतरिक्ष यात्रियों ने शौचालय से आने वाली दुर्गंध की भी शिकायत की है। यह शौचालय कैप्सूल के फर्श में बना है और गोपनीयता के लिए इसमें दरवाजा और पर्दा लगा है। उन्होंने कहा, "अंतरिक्ष में शौचालय और बाथरूम ऐसी चीज है, जिसे हर कोई समझ सकता है। यह हमेशा एक चुनौती होती है।" यह भी बताया कि स्पेस शटल का शौचालय भी अक्सर खराब रहता था।