एंथ्रोपिक के CEO डारियो अमोदेई ने AI को लेकर दी यह नई चेतावनी
क्या है खबर?
एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) डारियो अमोदेई ने एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिस्टम से जुड़े खतरों को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यह तकनीक अब ऐसे दौर में पहुंच रही है, जहां इसका असर सीधे आम लोगों पर पड़ेगा। उन्होंने AI को डाटा सेंटर में जीनियस लोगों के देश' जैसा बताया और कहा कि अब इसके जोखिम केवल सोच तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जल्द ही रोजमर्रा की जिंदगी में दिखने लगेंगे।
नौकरी
नौकरी और साइबर खतरे बढ़ने की आशंका
अमोदेई के अनुसार, AI की वजह से नौकरी पर असर एक सबसे बड़ी चिंता है। खासकर कोडिंग, कस्टमर सपोर्ट और कंटेंट जैसे कामों में एंट्री और मिड लेवल की नौकरियां कम हो सकती हैं। इसके अलावा, AI का गलत इस्तेमाल भी बढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी अब आसानी से स्कैम और हमले कर सकते हैं, जिससे डिजिटल सुरक्षा कमजोर पड़ सकती है और आम लोगों को नुकसान झेलना पड़ सकता है।
खतरा
प्राइवेसी और निर्भरता का बढ़ता खतरा
AI सिस्टम लोगों के निजी डाटा का बड़े स्तर पर विश्लेषण कर सकते हैं, जिससे प्राइवेसी खतरे में पड़ सकती है। यह लोगों की आदतों और व्यवहार को ट्रैक करके गलत तरीके से इस्तेमाल भी हो सकता है। इसके साथ ही, लोग फैसले लेने में एआई पर ज्यादा निर्भर होते जा रहे हैं। अगर AI गलत या पक्षपातपूर्ण जानकारी दे, तो इसका असर फाइनेंस, नौकरी और हेल्थ जैसे जरूरी क्षेत्रों में भी देखने को मिल सकता है।
समाधान
बड़े स्तर पर जोखिम और समाधान की जरूरत
अमोदेई ने यह भी कहा कि AI से जुड़े खतरे अब बड़े स्तर पर भी सामने आ सकते हैं, जैसे गलत फैसले या खतरनाक इस्तेमाल। उन्होंने पावर के कुछ हाथों में सिमटने की भी चिंता जताई। उनका मानना है कि AI के फायदे जरूर हैं, लेकिन इन जोखिमों को समय रहते संभालना जरूरी है। तभी यह तकनीक लोगों के जीवन को बेहतर बनाएगी और इसके लाभ सभी तक बराबर पहुंच पाएंगे।