एंथ्रोपिक ने क्लाउड AI में जोड़ा ऑटो मोड, कैसे काम करता है यह फीचर?
क्या है खबर?
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी एंथ्रोपिक ने अपने क्लॉड कोड के लिए नया 'ऑटो मोड' फीचर पेश किया है। इस फीचर का मकसद कोडिंग के दौरान बार-बार इंसानी मंजूरी की जरूरत को कम करना है। पहले AI एजेंट को हर काम के लिए अनुमति लेनी पड़ती थी, जिससे काम धीमा हो जाता था। अब यह नया सिस्टम खुद फैसले लेकर कई काम अपने आप कर सकता है, जिससे डेवलपर्स का काम आसान और तेज हो जाएगा।
काम
कैसे करता है काम?
ऑटो मोड में क्लॉड कोड खुद यह तय करता है कि कौन सा काम सुरक्षित है और कौन सा नहीं। इसके लिए यह AI-पावर्ड सिस्टम का इस्तेमाल करता है जो हर कमांड का जोखिम जांचता है। अगर कोई काम सुरक्षित होता है, तो वह उसे खुद पूरा कर देता है। वहीं अगर कोई काम जोखिम भरा लगता है, तो वह उसे रोक देता है या यूजर से अनुमति मांगता है, जिससे सुरक्षा बनी रहती है।
फायदा
क्या हैं इसके फायदे?
इस फीचर से डेवलपर्स को बार-बार अनुमति देने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे समय की बचत होगी। साथ ही, यह सिस्टम खतरनाक काम जैसे फाइल डिलीट करना या डाटा लीक होने से भी बचाता है। इससे काम तेजी से और सुरक्षित तरीके से पूरा हो सकता है। यह सुविधा और सुरक्षा के बीच संतुलन बनाती है, जिससे AI लंबे और जटिल काम भी बिना रुकावट के बेहतर तरीके से कर सकता है।
सावधानी
अन्य जानकारी और सावधानी
यह फीचर वर्तमान में कुछ यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है और जल्द ही इसे ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाएगा। कंपनी ने सलाह दी है कि इसका इस्तेमाल सुरक्षित वातावरण में ही किया जाए। एंथ्रोपिक का कहना है कि यह सिस्टम अभी पूरी तरह परफेक्ट नहीं है और समय के साथ इसे बेहतर बनाया जाएगा। यह फीचर ऐसे समय में आया है जब AI एजेंट तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और ज्यादा काम खुद करने लगे हैं।