LOADING...
AI कैसे बढ़ा रहा आपकी व्यक्तिगत उत्पादकता? ये 5 टूल हैं कमाल
AI टूल्स उत्पादकता बढ़ाने में उपयोगी है

AI कैसे बढ़ा रहा आपकी व्यक्तिगत उत्पादकता? ये 5 टूल हैं कमाल

Mar 31, 2026
04:09 pm

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल उन तरीकों को बदल रहे हैं जिनसे हम अपनी अच्छी और उत्पादक आदतों को अपनाते और बनाए रखते हैं। ये दिनचर्या कामों को ऑटोमेट करने के साथ नई जानकारी देते हैं और रोजमर्रा के कामों को आसान बना देते हैं। ये टास्क मैनेजमेंट, फोकस के साथ काम करना, नोट्स लेना और रिसर्च करते हैं। आइये जानते हैं 5 ऐसे AI टूल, जो इन आदतों को बेहतर बनाकर उत्पादकता को सुधारते हैं।

#1

नोशन AI: वर्कस्पेस में इंटीग्रेशन

नोशन AI के वर्कस्पेस में बहुत आसानी से फिट हो जाता है। यह नॉलेज मैनेजमेंट और हैबिट ट्रैकिंग के लिए बढ़िया है। यह आपको अपने वर्कस्पेस से बाहर निकले बिना मीटिंग नोट्स बनाकर देता है, दस्तावेजों का सारांश तैयार करता है, प्रॉम्प्ट्स से एक्शन आइटम्स बनाता है और आपके सेव कंटेंट से जुड़े सवालों के जवाब भी देता है। इसका इस्तेमाल करके आप अपनी डेली जर्नल्स या प्रोजेक्ट बोर्ड्स बना सकते हैं।

#2

जेपियर: व्यक्तिगत कामों को ऑटोमेट करें

जेपियर एक AI ऑर्केस्ट्रेशन हब की तरह काम करता है, जो 8,000 से भी ज्यादा ऐप्स को जोड़कर आपके व्यक्तिगत कामों को ऑटोमेट करता है। इसका कोपायलट फीचर आदतों को प्राकृतिक भाषा में बताने की सुविधा देता है। अगर, आप इससे रोजाना के ईमेल्स का सारांश बनाने को कहेंगे तो यह तुरंत ऑटोमेशन तैयार कर देता है। टूल उन आदतों को मजबूत बनाने के लिए अच्छा है। यह डायरी लिखने या किसी को कुछ याद दिलाने में मदद करता है।

Advertisement

#3

क्लाेकवाइज: अपने कैलेंडर को बेहतर बनाएं

क्लोकवाइज एक कैलेंडर ऑप्टिमाइजर है, जो आपके फोकस टाइम को सुरक्षित रखता है। यह आपके शेड्यूल का विश्लेषण करता है और सभी मीटिंग्स को इस तरह से रीशेड्यूल करता है कि आपको बिना किसी रुकावट के लगातार काम करने का मौका मिले। इसका AI असिस्टेंट सभी सवालों को चैट के जरिए संभालता है, जिससे आप तुरंत कोई भी बदलाव कर सकते हैं। आपको कई कैलेंडर को मैनुअल तरीके से मैनेज करने की दिक्कत भी नहीं होती।

Advertisement

#4

परप्लेक्सिटी: दमदार रिसर्च इंजन

परप्लेक्सिटी एक ताकतवर AI रिसर्च इंजन है, जो घंटों की खोज को मिनटों में समेट कर आपको सटीक जवाब देकर काम आसान बनाता है। GPT-4o और क्लाउड 3.5 सोनेट जैसे एडवांस्ड मॉडल्स तक इसकी पहुंच है। यह असरदार उत्पादकता तकनीक जैसी आदतों से जुड़ी रिसर्च में काफी काम आता है। यह टूल उन लोगों के लिए बेहतरीन है, जो कम समय में भरोसेमंद जानकारी हासिल करके अपनी उत्पादकता को बढ़ाना चाहते हैं।

#5

विस्प्रफ्लो: बोलकर लिखने में बेहतरीन क्षमता

विस्प्रफ्लो एक वॉयस-टू-टेक्स्ट टूल है, जो बातों के संदर्भ को बहुत अच्छे से समझता है। यह प्राकृतिक भाषण से बिल्कुल साफ आउटपुट तैयार करता है, भले ही बोलते समय थोड़ी हिचकिचाहट या सुधार भी क्यों न हों। इस टूल से आप हैंड्स-फ्री होकर ईमेल्स लिख सकता है। यह आपके ज्यादा लिखने वाले कामों को बहुत तेज बना सकता है। यह उन सभी के लिए सबसे अच्छा है, जो अपनी लिखाई को आसान बनाना चाहते हैं।

Advertisement