ऐपल आईफोन-मैकबुक में दे सकती है चीनी कंपनी की चिप्स
टेक्नोलॉजी
वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, ऐपल अपने आईफोन और मैकबुक के लिए चीन की कंपनी CXMT की मेमोरी चिप्स का परीक्षण कर रही है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते चलन ने चिप्स की वैश्विक कमी को और बढ़ा दिया है। ऐसे में कंपनी नए विकल्प तलाशती दिख रही है।
ऐसा लगता है कि ये विकल्प खासकर चीन में बेचे जाने वाले आईफोन और मैकबुक के लिए हैं। अब तक, उसने और CXMT दोनों ही इस सौदे पर चुप्पी साधे हुए हैं।
CXMT बना रही दूसरी चिप फैक्ट्री
CXMT की पहुंच सिर्फ चीन तक ही सीमित नहीं है। यह अमेरिका के बाहर बेचे जाने वाले HP और एसर जैसे बड़े लैपटॉप ब्रांड को पहले से ही चिप्स सप्लाई कर रही है।
कंपनी अपना उत्पादन बढ़ाने के लिए बीजिंग में एक दूसरी मेमोरी-चिप फैक्ट्री बनाने की योजना बना रही है।