12 अगस्त को इन देशों में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण
टेक्नोलॉजी
12 अगस्त को एक पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह ग्रहण ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन और बालियारिक द्वीप समूह से होकर गुजरेगा।
इस दौरान, कुछ पलों के लिए जब चंद्रमा सूरज को पूरी तरह ढक लेगा तो आसमान में एक बेहद खास नजारा दिखेगा।
अगर, मौसम साफ रहा तो आप सूर्य का कोरोना देख पाएंगे। कोरोना दरअसल, सूरज की सबसे बाहरी परत होती है, जो आमतौर पर छिपी रहती है।
कोरोना में दिखेंगे अगल-अलग आकार
यह ग्रहण सोलर साइकिल 25 के चरम पर पहुंचने के करीब 2 साल बाद आ रहा है। सोलर साइकिल 25 अक्टूबर 2024 में अपने शिखर पर था।
इस वजह से उम्मीद की जा रही है कि कोरोना में कुछ बेहद नाटकीय आकार दिख सकते हैं। इसके अलावा, चमकीले गुलाबी या लाल रंग के प्रॉमिनेंस भी दिखाई दे सकते हैं। ये प्रॉमिनेंस सूरज के चुंबकीय क्षेत्रों से बने प्लाज्मा के बड़े बादल होते हैं।