LOADING...
फेसबुक, स्नैपचैट समेत 5 प्लेटफॉर्म नहीं कर रहे नियमों का पालन; कार्रवाई की तैयारी
ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रतिबंध लगाए गए हैं

फेसबुक, स्नैपचैट समेत 5 प्लेटफॉर्म नहीं कर रहे नियमों का पालन; कार्रवाई की तैयारी

Mar 31, 2026
01:01 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया की ऑनलाइन सुरक्षा निगरानी संस्था फेसबुक, इंस्टाग्राम, स्नैपचैट, टिक-टॉक और यूट्यूब के खिलाफ अदालत में जाने पर विचार कर रही है। उसका आरोप है कि ये कंपनियां 16 साल से कम उम्र के बच्चों को अपने प्लेटफाॅर्म्स से दूर रखने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठा रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अदालत तय कर सकती हैं कि 10 दिसंबर, 2025 को लागू हुए कानूनों के तहत प्लेटफाॅर्म्स से क्या कदम उठाने की उम्मीद की जा सकती है।

अनुपालना 

नियम लागू होने के बाद पहली अनुपालना रिपोर्ट पेश

E-सेफ्टी कमिश्नर जूली इनमैन ग्रांट ने इन कानूनों के लागू होने के बाद अपनी पहली अनुपालन रिपोर्ट जारी की, जिसमें उन्होंने 10 प्लेटफॉर्म्स से 16 वर्ष से कम आयु के सभी ऑस्ट्रेलियाई यूजर्स को हटाने की मांग की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 50 लाख अकाउंट निष्क्रिय कर दिए गए हैं, फिर भी बड़ी संख्या में ऑस्ट्रेलियाई बच्चे अपने अकाउंट बनाए रखने, नए अकाउंट बनाने और प्लेटफॉर्म्स की आयु सत्यापन प्रणाली को पार करने में सफल रहे हैं।

जांच 

E-सेफ्टी जुटा रही 5 प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ सबूत

इनमैन ग्रांट ने कहा कि उनके कार्यालय को उन 10 प्लेटफाॅर्म्स में से आधे के अनुपालन को लेकर गंभीर चिंताएं हैं। उनका कार्यालय उन 5 प्लेटफाॅर्म्स के खिलाफ सबूत जुटा रहा है, जिन्होंने छोटे बच्चों को अकाउंट रखने से रोकने के लिए उचित कदम नहीं उठाए हैं। अनुपालन में विफलता के लिए अदालत 3.3 करोड़ डॉलर (करीब 305 करोड़ रुपये) तक का जुर्माना लगा सकती हैं। E-सेफ्टी इस साल के मध्य तक कार्रवाई करने के बारे में निर्णय लेगी।

Advertisement