प्रेजेंटेशन स्लाइड को शानदार बनाने में ले सकते हैं इन 5 AI टूल्स की मदद
क्या है खबर?
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स की मदद से आकर्षक प्रेजेंटेशन स्लाइड बनाना अब काफी आसान हो गया है। ये आपके लिए लेआउट, डिजाइन और कंटेंट की बनावट खुद ही तैयार कर देते हैं। ये टूल स्पीड, प्रेजेंटेशन के बेहतर लुक और इस्तेमाल में आसानी के हिसाब से अलग-अलग सुविधाएं देते हैं। इनकी मदद से पूरी प्रेजेंटेशन या उसकी अलग-अलग स्लाइड्स बहुत जल्दी और असरदार तरीके से बना सकते हैं। आइये जानते हैं इस काम में उपयोगी 5 AI टूल्स कौनसे हैं।
#1
प्लस AI: पेशेवर प्रेजेंटेशन बनाना हुआ आसान
प्लस AI उन पेशेवरों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो कुछ ही सेकेंड में पूरी प्रेजेंटेशन या उसकी एक स्लाइड बनाना चाहते हैं। यह मौजूदा स्लाइड्स को दोबारा लिखने और पूरी प्रेजेंटेशन को सही से सेट करने में भी काफी मदद करता है। इतना ही नहीं यह चार्ट और तस्वीरें बनाने में भी सक्षम है, जिसकी वजह से यह ऐसे बिजनेस प्रेजेंटेशन के लिए बढ़िया है, जहां कम मेहनत में शानदार डिजाइन चाहिए।
#2
माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट: पावरपॉइंट के साथ बढ़िया तालमेल
अगर, आप पहले से ही माइक्रोसॉफ्ट 365 का इस्तेमाल कर रहे हैं तो माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट फोर पावरपॉइंट आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। यह आपके दिए गए प्रॉम्प्ट से प्रेजेंटेशन तैयार करता है, लेआउट के सुझाव देता है और स्लाइड्स के टेक्स्ट और बनावट को सुधारता है। यह टूल उन लोगों के लिए खासतौर पर काम का है, जो AI की मदद चाहते हैं, लेकिन पावरपॉइंट के अपने जाने-पहचाने माहौल को छोड़ना नहीं चाहते।
#3
गामा: आधुनिक डिजाइन और भरपूर सुविधाएं
गामा अपने आधुनिक, देखने में साफ-सुथरी और मॉडर्न प्रेजेंटेशन बनाने के लिए जाना जाता है, जिसे आप कई फॉर्मेट में इस्तेमाल कर सकते हैं। जो लोग प्रॉम्प्ट से जल्दी से मॉडर्न दिखने वाली स्लाइड्स बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक शानदार विकल्प है। यह टूल इस बात का ख्याल रखता है कि आपकी प्रेजेंटेशन शानदार और पेशेवर दिखे और वह भी स्पीड या काम की गुणवत्ता से कोई समझौता किए बिना।
#4
कैनवा AI: डिजाइन का आसान अनुभव और पूरा कंट्रोल
कैनवा AI उन यूजर्स के लिए बना है, जिसे डिजाइन में कोई झंझट न चाहिए हो और जो अपनी प्रेजेंटेशन पर पूरा कंट्रोल रखना चाहता हो। यह ऐसे फीचर्स देता है, जो लेआउट के सुझाव देते हैं और स्लाइड्स बनाते हैं, लेकिन साथ ही आप रंग, फॉन्ट और अपनी कंपनी ब्रांडिंग को भी मर्जी से बदल सकते हैं। जब AI आपकी प्रेजेंटेशन का पहला ड्राफ्ट तैयार कर देता है, तो आप एडिटर में जाकर स्लाइड्स को बेहतर बना सकते हैं।
#5
ब्यूटिफुल डॉट AI: पेशेवरों के लिए तेज़ और शानदार स्लाइड्स
ब्यूटिफुल डॉट AI अपनी स्मार्ट स्लाइड्स के जरिए तेजी और पेशेवर लुक पर ध्यान देता है। ये स्लाइड्स कंटेंट एडिट करते ही आप जगह, लेआउट और अलाइनमेंट को सही कर देती हैं। यह खूबी ग्राहकों को दिखाने वाली प्रेजेंटेशन बनाने के लिए बहुत काम की है, जहां साफ-सुथरा डिजाइन ज्यादा जरूरी होता है, बजाय इसके कि आप मैनुअल तरीके से बारीक एडिटिंग में बहुत समय लगाएं। यह दिखने में अच्छी के साथ तेजी से प्रेजेंटेशन बनाने में मदद करता है।