मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बिजली काटने और CCTV बंद करने का आरोप लगाया, भबानीपुर में विवाद
क्या है खबर?
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू होने से पहले ही तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्वाचन क्षेत्र भबानीपुर में शेखावत स्कूल के बाहर मतगणना से पहले जुटे दोनों पार्टियों के एजेंट झगड़ा करने लगे। दोनों के बीच बहस बढ़ गई, जिसके बाद पुलिस को मौके पर पहुंचकर उन्हें शांत कराना पड़ा। इससे पहले ममता ने स्ट्रॉन्गरूम की बिजली काटने और CCTV बंद करने का आरोप लगाया था।
आरोप
भाजपा के इशारे पर काटी गई बिजली- ममता
TMC प्रमुख ममता ने एक्स पर अपने कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने और निगरानी करने को कहते हुए कहा कि उन्हें जगह-जगह से बिजली काटने की खबर मिल रही है, जो सोची-समझी साजिश है। उन्होंने लिखा कि हुगली के श्रीरामपुर, नदिया के कृष्णानगर, बर्दवान के ऑसग्राम और कोलकाता के खुदीराम स्ट्रॉन्गरूम तक बिजली कटौती, CCTV कैमरे बंद करने और गाड़ियों को आने-जाने की इजाजत दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सब भाजपा के इशारे पर हो रहा है।
ट्विटर पोस्ट
खुदीराम अनुशीलन केंद्र में CCTV बंद होने का दावा
#Bengal : TMC ने दावा किया कि खुदीराम अनुशीलन केंद्र के स्ट्रॉन्ग रूम के CCTV काफी देर तक बंद रहे। कार्यकर्ता ने विरोध किया तो CCTV चालू हुआ। आखिर मतगणना से पहले क्या क्या हो रहा है।pic.twitter.com/chp7c4Jooi
— Sunil Maurya (@smaurya_journo) May 3, 2026
ट्विटर पोस्ट
भबानीपुर में TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झगड़ा
#WATCH | Kolkata, West Bengal: A verbal argument broke out between the counting agents of TMC and BJP outside the counter centre at Sakhawat Memorial School in Bhabanipur assembly constituency.
— ANI (@ANI) May 4, 2026
Counting of votes for 293 Assembly constituencies of the state will begin at 8 AM… pic.twitter.com/cvJOrqHC6i
परिणाम
बंगाल के एग्जिट पोल में कड़ी टक्कर
पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर आज परिणाम सामने आने वाला है। भाजपा और TMC के बीच बंगाल में कड़ा मुकाबला दिखा है। करीब 8 में से 6 एग्जिट पोल ने भाजपा, जबकि 2 ने TMC की सरकार बनने की संभावना जताई है। यहां पिछले दिनों करीब 15 बूथों पर दोबारा से मतदान कराया गया है। इस बार बंगाल में रिकॉर्ड तोड़ मतदान हुआ था। पहले चरण में 93.19 और दूसरे चरण में 91.66 प्रतिशत मतदान हुआ था।