LOADING...
उद्धव ठाकरे की शिवसेना से 6 बागी सांसद एकनाथ शिंदे की पार्टी में शामिल हुए
उद्धव ठाकरे की शिवसेना से 6 बागी सांसद एकनाथ शिंदे की पार्टी में शामिल हुए

उद्धव ठाकरे की शिवसेना से 6 बागी सांसद एकनाथ शिंदे की पार्टी में शामिल हुए

लेखन गजेंद्र
Jun 22, 2026
05:21 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले कई दिनों से जारी कयासबाजी का दौर सोमवार को थम गया। यहां कथित 'ऑपरेशन टाइगर' के बीच उद्धव ठाकरे की शिवसेना से 6 बागी लोकसभा सांसद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए हैं। पिछले कई दिनों से सांसदों के शिंदे गुट में शामिल होने की संभावना जताई जा रही थी। सभी 6 सांसदों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिंदे की मौजूदगी में पार्टी का हाथ थामा।

ट्विटर पोस्ट

शिंदे गुट में शामिल हुए उद्धव गुट के सांसद

बागी

इन सांसदों ने थामा शिंदे का हाथ

मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में उद्धव गुट के सांसद संजय हरिभाऊ जाधव, भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे, ओमप्रकाश भूपालसिंह निंबालकर, संजय दीना पाटिल, संजय उत्तमराव देशमुख और नागेश बापुराव पाटिल आष्टीकर शिंदे गुट में गए हैं। सभी सांसद पिछले दिनों मातोश्री में हुई उद्धव की बैठक से भी नदारद थे। हालांकि, बताया जाता है कि उन्होंने उद्धव के प्रति वफादारी की कसम खाई थी। इसके बाद सांसदों को दिल्ली में संसदीय दल की बैठक में बुलाया गया, लेकिन ये नहीं पहुंचे।

Advertisement

ऑपरेशन

आज मेरे साथ 6 बाघ हैं- शिंदे

शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने बागी सांसदों की उपस्थिति में पत्रकारों से कहा, "आज मेरे साथ एक नहीं, बल्कि 6 बाघ मौजूद हैं। इस बार हमने छक्का मारा है। अब हमारे साथ यहां 3 संजय हैं। एक संजय राठौड़ (विधायक) भी हैं। जब हमारे यहां संजय हैं, तो किसी और संजय के बारे में क्या बात करना, आपको पता है कि मैं किसकी बात कर रहा हूं।" उनका इशारा उद्धव गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत की ओर था।

Advertisement