NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / महाराष्ट्र: INDIA के बीच जल्द होगा सीट बंटवारा? राहुल गांधी ने उद्धव ठाकरे से बात की
    अगली खबर
    महाराष्ट्र: INDIA के बीच जल्द होगा सीट बंटवारा? राहुल गांधी ने उद्धव ठाकरे से बात की
    राहुल गांधी ने उद्धव ठाकरे से फोन पर बात की है

    महाराष्ट्र: INDIA के बीच जल्द होगा सीट बंटवारा? राहुल गांधी ने उद्धव ठाकरे से बात की

    लेखन आबिद खान
    Feb 23, 2024
    12:51 pm

    क्या है खबर?

    लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस INDIA गठबंधन के सहयोगियों से लगातार सीट बंटवारे पर चर्चा कर रही है। इसी कड़ी में राहुल गांधी ने उद्धव ठाकरे से फोन पर बात की है।

    NDTV के मुताबिक, करीब एक घंटे चली चर्चा में दोनों नेताओं के बीच महाराष्ट्र में सीट बंटवारे पर फंसे पेंच को खत्म करने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि यहां 8 सीटों पर मतभेद की स्थिति है।

    शिवसेना

    18 सीटों पर लड़ना चाहती है शिवसेना (उद्धव गुट)

    रिपोर्ट के मुताबिक, ठाकरे राज्य में 18 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। इनमें मुंबई की 4 सीटें, मुंबई दक्षिण, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व और मुंबई दक्षिण-मध्य, शामिल हैं।

    बता दें कि अविभाजित शिवसेना ने 2019 के लोकसभा चुनावों में 48 में से 22 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 18 पर जीत हासिल की थी। इनमें मुंबई की 3 सीटें भी शामिल थीं। अब पार्टी मुंबई की एक अन्य सीट भी मांग रही है।

    सीटें

    40 सीटों पर विपक्ष में बनी सहमति

    INDIA गठबंधन के तहत शिवसेना (उद्धव ठाकरे), राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) और कांग्रेस के बीच लोकसभा चुनाव के लिए 40 सीटों पर सहमति बन चुकी है, लेकिन 8 सीटों पर पेंच फंसा है।

    शिवसेना ने मुंबई की 6 में से 4 सीट पर समन्वयक भी नियुक्त कर दिए हैं। शिवसेना 2019 में जीती सभी सीटों पर फिर से दावा कर रही है।

    खबर है कि शरद गठबंधन में कुछ और पार्टियों को भी शामिल करना चाहते हैं।

    घोषणा

    फरवरी अंत तक हो सकती है औपचारिक घोषणा

    INDIA ने 27-28 फरवरी को बैठक बुलाई है। कहा जा रहा है कि इसके बाद सीट बंटवारे पर अंतिम मुहर लग जाएगी। राहुल ने शरद पवार से भी फोन पर बात की थी।

    कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ने कहा, "कांग्रेस और उसके सहयोगियों में सीट बंटवारे पर चर्चा बिना किसी बाधा के जारी है और अंतिम दौर में है।"

    NCP नेता जयंत पाटिल ने कहा कि गठबंधन मजबूत है और सभी एकजुट होकर काम कर रहे हैं।

    महाराष्ट्र

    विपक्ष के लिए क्यों अहम है महाराष्ट्र?

    लोकसभा सीटों के लिहाज से महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश के बाद दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। यहां 48 सीटें हैं, इसलिए सभी पार्टियां यहां जोर लगा रही हैं।

    हालांकि, चुनावों से पहले विपक्ष को कई झटके लगे हैं। शिवसेना में टूट के बाद अजित पवार की बगावत से NCP में भी 2 हिस्से हो चुके हैं।

    कांग्रेस के बड़े नेता अशोक चव्हाण भाजपा और मिलिंद देवड़ा शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हो गए हैं।

    कांग्रेस

    अन्य राज्यों में भी सीट बंटवारे में तेजी दिखा रही कांग्रेस

    उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन हो चुका है। कांग्रेस 17 और समाजवादी पार्टी 63 सीटों पर लड़ेगी।

    आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ भी कांग्रेस गुजरात, दिल्ली और गोवा को लेकर चर्चा कर रही है।

    ममता बनर्जी के साथ भी गठबंधन की चर्चा फिर पटरी पर लौट रही है। दिल्ली की 7 में से 4 सीटें AAP और 3 कांग्रेस को मिल सकती है।

    पश्चिम बंगाल में भी कांग्रेस को सीटें मिल सकती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    राहुल गांधी
    उद्धव ठाकरे
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    अमेरिका के कोलोराडो में इजरायल समर्थकों पर पेट्रोल बम फेंककर जलाने की कोशिश, 6 लोग झुलसे  अमेरिका
    एलन मस्क ने एक्स पर लॉन्च किया एक्सचैट फीचर, मिलेगी बिटकॉइन-स्टाइल सुरक्षा एलन मस्क
    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़, भूस्खलन से मचा हाहाकार; अगले 5 दिन नहीं मिलेगी राहत  मानसून
    मुफ्त में बनवा सकते हैं बच्चे का आधार कार्ड, जानिए क्या है तरीका  आधार कार्ड

    महाराष्ट्र

    भाजपा की बजाय शिवसेना में क्यों शामिल हुए मिलिंद देवड़ा?  भाजपा समाचार
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 18 जनवरी के लिए फ्यूल नए दाम जारी, कहां-कहां हुआ सस्ता? पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    निवेश कर मुनाफा कमाने के झांसे में फंसा व्यवसायी, जालसाजों ने ठग लिए 2.50 करोड़ रुपये साइबर अपराध
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 19 जनवरी के लिए नए भाव जारी, कहां हुआ सस्ता?  पेट्रोल-डीजल की कीमतें

    राहुल गांधी

    बृजभूषण-पहलवान विवाद, ओडिशा ट्रेन हादसा और मणिपुर हिंसा; सिलसिलेवार जानिए 2023 की बड़ी घटनाएं मणिपुर हिंसा
    धारा 370, नोटबंदी और समलैंगिक विवाह; 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने सुनाए ये अहम फैसले  समलैंगिक विवाह
    नीतीश कुमार को बनाया जा सकता है विपक्षी गठबंधन INDIA का संयोजक- रिपोर्ट INDIA
    जगन रेड्डी की बहन शर्मिला कांग्रेस में शामिल हुईं, पार्टी का भी विलय किया कांग्रेस समाचार

    उद्धव ठाकरे

    उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग को बताया केंद्र का गुलाम, कहा- सुप्रीम कोर्ट में देंगे चुनौती महाराष्ट्र
    उद्धव ठाकरे के खिलाफ जीत के बाद एकनाथ शिंदे का नया कदम, दायर की कैविएट पिटीशन महाराष्ट्र
    शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह खरीदने के लिए हुआ 2,000 करोड़ का सौदा- संजय राउत महाराष्ट्र की राजनीति
    महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे ने अमित शाह पर कसा तंज, कहा- चुनाव आयोग से मोगैंबो खुश हुआ अमित शाह

    कांग्रेस समाचार

    कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हरक रावत के 17 ठिकानों पर ED का छापा, जानें मामला प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन; जानें कांग्रेस, राहुल गांधी और नेहरू पर क्या-क्या बोले नरेंद्र मोदी
    उत्तराखंड: कांग्रेस विधायक ने उठाए रामलला की मूर्ति काली होने पर सवाल, बोले- राम सांवले थे उत्तराखंड
    महाराष्ट्र: पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया, छोड़ा 48 साल पुराना साथ महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025