मोदी ने बंगाल को 6 गारंटियां दी, कहा- भ्रष्टाचारियों को जेल और घुसपैठियों को बाहर भेजेंगे
क्या है खबर?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के हल्दिया में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए लोगों को 6 गारंटियां दी हैं। उन्होंने अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शासन में घुसपैठिए बंगाल में फल-फूल रहे हैं, जबकि राज्य के अपने लोग दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं। उन्होंने लोगों को 6 गारंटियां देते हुए कहा कि अगर बंगाल में भाजपा सरकार बनेगी तो घुसपैठियों को राज्य से खदेड़ा जाएगा।
गारंटी
महिलाओं के खिलाफ अपराध की कराएंगे जांच- मोदी
उन्होंने पहली गारंटी के रूप में कहा कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सरकार ने राज्य में डर का माहौल बनाया है और लोगों को मजबूर होकर अदालत जाना पड़ रहा है, भाजपा सरकार लोगों में विश्वास बहाल करेगी। प्रधानमंत्री ने दूसरी गारंटी के रूप में सुशासन और शासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। उन्होंने तीसरी गारंटी के रूप में भ्रष्टाचार और महिलाओं के साथ हुए हर अपराध के मामलों की फाइल खोलने का वादा किया है।
गारंटी
भ्रष्टाचारियों को जेल में डाला जाएगा- मोदी
मोदी ने चौथी गारंटी के रूप में TMC के शासनकाल में भ्रष्टाचार में लिप्त मंत्री और कर्मचारियों को न्याय के कटघरे में लाने और सलाखों के पीछे डालने का वादा किया है। उन्होंने अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर कहा कि शरणार्थियों को संविधान के तहत सभी अधिकार मिलेंगे, लेकिन घुसपैठियों को खदेड़ा जाएगा और राज्य में रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने छठी गारंटी के रूप में राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों को सातवां वेतन देने का वादा किया है।
ट्विटर पोस्ट
मोदी की 6 गारंटी
#WATCH | Purba Medinipur, West Bengal: While addressing a public gathering, Prime Minister Narendra Modi says, "I offer six guarantees to West Bengal--
— ANI (@ANI) April 9, 2026
1. Modi’s first guarantee: A BJP government will replace this atmosphere of fear with trust. It will restore faith in the rule… pic.twitter.com/huLBnfJYC2