LOADING...
मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी की रणनीति को 'धीमा जहर' बताया, कहा- गरीब हो रहा तबाह
मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी की रणनीति को 'धीमा जहर' बताया

मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी की रणनीति को 'धीमा जहर' बताया, कहा- गरीब हो रहा तबाह

लेखन गजेंद्र
May 26, 2026
01:30 pm

क्या है खबर?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के बाद मंगलवार को CNG की कीमतें 2 रुपये बढ़ने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया। उन्होंने मंगलवार को कहा कि रोज-रोज पेट्रोल-डीजल के दाम और CNG के दाम बढ़ाए जा रहे हैं, वह धीमे जहर की तरह है, जो गरीबों को तबाह कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इन मुद्दों पर ध्यान नहीं देना चाहते और देश को बर्बादी की ओर धकेल रहे हैं।

बयान

हर हफ्ते 10-12 रुपये बढ़ रही कीमतें- खड़गे

खड़गे ने पत्रकारों से कहा, "मैंने कल ही कहा था कि ये नरेंद्र मोदी की रणनीति है। ये एक तरह से धीमा जहर है, जो गरीबों को तबाह कर रही है। मोदी सरकार हर दिन थोड़ी-थोड़ी कीमतें बढ़ा रही है। अगर हफ़्तेभर में कीमतें 10-12 रुपये तक बढ़ जाती हैं, तो इसका मतलब यह है कि नरेंद्र मोदी इन मुद्दों पर ध्यान नहीं देना चाहते और वे देश को बर्बादी की ओर धकेल रहे हैं।"

बयान

प्रधानमंत्री पर्यटक की तरह देश घूमने में व्यस्त- खड़गे

खड़गे ने आगे कहा, "प्रधानमंत्री मोदी कहते रहते हैं कि वे सबकुछ देश के लिए कर रहे हैं, लेकिन आज लोग मर रहे हैं। अगर महंगाई ऐसे ही बढ़ती रही, बेरोज़गारी बढ़ती रही, फैक्ट्रियां और छोटे उद्योग बंद होते रहे तो देश का क्या होगा? सभी श्रेणी के लोग इस सरकार से नाराज है। मोदी सरकार जब से आई है, तब से लगातार पेपर लीक सामने आए हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी पर्यटक की तरह सिर्फ विदेश घूमने में व्यस्त हैं।"

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

खड़गे का बयान

Advertisement