नितेश राणे के बयान पर भाजपा नेता नाराज, बोले- राणे के होटल में बिकता है मटन
क्या है खबर?
महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नितेश राणे ने बकरीद पर मुस्लिम समुदाय से वर्चुअल कुर्बानी करने की बात कही है, जिस पर भाजपा नेता हाजी अरफत शेख भड़क गए हैं। महाराष्ट्र राज्य मुस्लिम खटीक समाज के प्रमुख शेख ने समाचार एजेंसी ANI से कहा कि नितेश राणे को थोड़ी समझदारी दिखानी चाहिए और उनकी अपनी भी एक मीट की दुकान है। शेख ने कहा कि चेंबूर में राणे का होटल है, जिसमें मटन-मछली भी बिकता है।
अपील
पिता मीट की दुकान से उठकर मंत्री बने- शेख
महाराष्ट्र अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष रहे शेख भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने राणे को याद दिलाया कि उनके पिता एक मीट की दुकान से उठकर मंत्री बने और केंद्र सरकार में एक ऊंचे ओहदे पर पहुंचे थे। शेख ने कहा कि चेंबूर में राणे का होटल उनकी मां के नाम पर है, जहां बेहतरीन केकड़ा, मछली-मटन मसाला बेचते हैं। उन्होंने कहा कि राणे को यह बात समझनी चाहिए और अपने होटल पर नजर डालनी चाहिए।
बयान
कागज का मटन खाकर देखें राणे- शेख
शेख ने कहा कि अगर राणे रविवार को मटन खाते हैं तो उनको कागज खाकर देखना चाहिए कि उसका स्वाद कैसा है। उन्होंने कहा कि बकरियां ले जाने वाले वाहनों को रोका जा रहा है, और इससे हिंदू कसाइयों, धनगर समुदाय और मुस्लिम समुदाय भी बहुत परेशान है। शेख ने कहा कि राणे चेंबूर में अपनी दुकान पर अच्छा-खासा कारोबार करते हैं, इसलिए उनके कारोबार में बारे में भी सोचना चाहिए।
विवाद
राणे के बयान पर विवाद
अपने बयानों में चर्चा में रहने वाले बंदरगाह मंत्री राणे ने एक दिन पहले बकरीद को लेकर कहा था कि लोग होली-दिवाली पर सलाह देते हैं, तो अब बकरीद पर मुसलमानों को भी कंप्यूटर पर बकरे की तस्वीर के साथ वर्चुअल कुर्बानी देनी चाहिए। इस बयान को लेकर राणे पर निशाना साधा जा रहा है। भाजपा नेता शेख ने राणे के कारोबार की चर्चा कर उनके हिंदुत्व से जुड़ी राजनीति पर भी सवाल उठाने की कोशिश की है।
ट्विटर पोस्ट
भाजपा ने राणे पर उठाया सवाल
#WATCH | Mumbai: BJP leader Haji Arafat Shaikh says, "Nitish Rane needs to understand a little. It's the festival of Eid, and most importantly, he also has his own meat shop. His father rose from a meat shop to become a minister and a high-ranking figure in the central… pic.twitter.com/HT8UobcCDT
— ANI (@ANI) May 26, 2026